जिले में पेट्रोलियम उत्पादों की कमी नहीं, कालाबाजारी पर होगी कार्रवाई: डीएसओ

Author :UMESH KUMAR
Published by :UMESH KUMAR
Updated at :13 May 2026 8:12 PM
विज्ञापन
जिले में पेट्रोलियम उत्पादों की कमी नहीं, कालाबाजारी पर होगी कार्रवाई: डीएसओ

जमशेदपुर जिले में पेट्रोल, डीजल और एलपीजी गैस की पर्याप्त उपलब्धता और पारदर्शी वितरण सुनिश्चित करने के लिए उपायुक्त आलोक कुमार के निर्देश पर डीएसओ कयूम अंसारी की अध्यक्षता में बैठक हुई। अवैध भंडारण और कालाबाजारी पर सख्त कार्रवाई का निर्णय लिया गया। गैस एजेंसियों व पेट्रोल पंप संचालकों को वितरण प्रक्रिया में पारदर्शिता और एलपीजी की होम डिलीवरी सुचारु रखने का निर्देश दिया गया। प्रशासन ने पेट्रोलियम उत्पादों की आपूर्ति सामान्य बताते हुए लोगों से पैनिक न होने की अपील की।

विज्ञापन

प्रभात इंपैक्ट -गैस एजेंसियों और पेट्रोल पंप संचालकों को पारदर्शी वितरण का निर्देश एलपीजी गैस की होम डिलीवरी व्यवस्था को सुचारु रखने का आदेश संवाददाता, जामताड़ा जिले में पेट्रोलियम उत्पादों की पर्याप्त उपलब्धता और सुचारु वितरण सुनिश्चित करने के लिए उपायुक्त आलोक कुमार के निर्देश पर डीएसओ कयूम अंसारी की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई. इसमें गैस एजेंसियों और पेट्रोल पंप संचालकों के साथ पेट्रोल, डीजल और एलपीजी गैस की दैनिक खपत, भंडारण क्षमता, आपूर्ति और वितरण व्यवस्था की समीक्षा की गई. हाल ही में पेट्रोल की किल्लत पर प्रकाशित खबर के बाद प्रशासन ने त्वरित संज्ञान लेते हुए यह बैठक की. बैठक में डीएसओ ने स्पष्ट निर्देश दिया कि पेट्रोलियम पदार्थों का अवैध भंडारण और कालाबाजारी किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं की जाएगी. यदि ऐसी गतिविधियों की सूचना मिलती है तो दोषियों पर सख्त कार्रवाई होगी. उन्होंने एजेंसियों और पेट्रोल पंप संचालकों को वितरण प्रक्रिया पारदर्शी रखने और एलपीजी गैस की होम डिलीवरी व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने का निर्देश दिया. साथ ही ऑनलाइन गैस बुकिंग को समय पर पूरा करने पर जोर दिया गया. आईओसीएल, बीपीसीएल, एचपीसीएल और नायरा के सेल्स मैनेजर व फील्ड ऑफिसर सहित जिले के सभी पेट्रोल पंप संचालक और गैस एजेंसी प्रतिनिधि बैठक में मौजूद थे. संचालकों ने बताया कि जिले में पेट्रोलियम पदार्थों की कमी नहीं है और आपूर्ति सामान्य है. डीएसओ ने लोगों से अपील की कि वे पैनिक न हों. प्रशासन की ओर से पेट्रोलियम उत्पादों की उपलब्धता और वितरण व्यवस्था पर लगातार नजर रखी जा रही है. यदि किसी प्रकार की कालाबाजारी या अवैध भंडारण की जानकारी मिलती है तो तुरंत जिला प्रशासन को सूचित करें. मौके पर डीटीओ मुकेश कुमार समेत विभिन्न एजेंसियों के प्रतिनिधि उपस्थित थे. प्रशासन का कहना है कि इस पहल से जिले में ऊर्जा आपूर्ति व्यवस्था को और मजबूत किया जाएगा और आम जनता को राहत मिलेगी.

विज्ञापन
UMESH KUMAR

लेखक के बारे में

By UMESH KUMAR

UMESH KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola