पंचायत समिति की बैठक में एसआईआर, विकास योजनाओं व मनरेगा के नए स्वरूप पर हुई चर्चा

Author Sadhan sen|Edited by Janardan Pandey
Updated:
विज्ञापन

बैठक में उपस्थित प्रमुख, बीडीओ व अन्य | Prabhat Khabar Network

रानीश्वर प्रखंड सभागार में पंचायत समिति की बैठक हुई, जिसमें एसआईआर, मनरेगा के नए स्वरूप और विकास कार्यों की समीक्षा की गई।

विज्ञापन

प्रतिनिधि, रानीश्वर. रानीश्वर प्रखंड सभागार में गुरुवार को पंचायत समिति की बैठक प्रमुख मार्शिला वास्की की अध्यक्षता में हुई. बैठक में विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर), पंचायत समिति मद की योजनाओं, मनरेगा के नए स्वरूप तथा विभिन्न विकास कार्यों की समीक्षा की गई. बैठक में बीडीओ सह पंचायत समिति सचिव राजेश कुमार सिन्हा ने विशेष गहन पुनरीक्षण के तहत गणना प्रपत्र वितरण एवं डिजिटाइजेशन कार्य में सभी जनप्रतिनिधियों से सक्रिय सहयोग की अपील की. उन्होंने बताया कि पंचायत समिति मद की वित्तीय वर्ष 2024-25 एवं 2025-26 की चयनित योजनाओं के लिए प्रथम किस्त प्राप्त हो चुकी है. सदस्यों से अनुरोध किया गया कि पोर्टल पर अपलोड योजनाओं में से प्राथमिकता के आधार पर चयन कर जल्द प्रतिवेदन उपलब्ध कराएं, ताकि योजनाओं का क्रियान्वयन समय पर शुरू किया जा सके. उन्होंने बताया कि प्रत्येक योजना के लिए निरीक्षण पंजी भी उपलब्ध कराई जा रही है. इसके माध्यम से जनप्रतिनिधि योजनाओं का निरीक्षण कर अपनी टिप्पणी दर्ज कर सकेंगे. जिन पंचायतों में अब तक योजनाओं का चयन नहीं हुआ है, वहां भी शीघ्र प्रस्ताव उपलब्ध कराने का आग्रह किया गया. साथ ही पहले से लंबित योजनाओं को जल्द पूरा कराने में सहयोग देने की अपील की गई. बैठक में पंचायत समिति मद से ऐतिहासिक संताल काटा पोखर के सौंदर्यीकरण का निर्णय लिया गया. इसके अलावा सदस्यों को बताया गया कि एक जुलाई से मनरेगा का स्वरूप बदलकर वीवीजीआरजी कर दिया गया है. अब योजनाओं का क्रियान्वयन जल संचयन, ग्रामीण आधारभूत संरचना, आजीविका एवं आपदा प्रबंधन के चार प्रमुख क्षेत्रों के आधार पर किया जाएगा. बैठक के दौरान स्वास्थ्य विभाग एवं विद्युत विभाग के अधिकारी या प्रतिनिधि उपस्थित नहीं होने के कारण उनके विभागों की समीक्षा नहीं हो सकी. इस पर नाराजगी जताते हुए मामले की सूचना जिला स्तर के वरीय अधिकारियों को भेजने का निर्णय लिया गया. बैठक में अंचलाधिकारी शादां नुसरत, प्रखंड पशुपालन पदाधिकारी डॉ. माइकल सोरेन, बीईईओ, बीएसओ, प्रभारी बीपीआरओ, एई, जेई सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं पंचायत समिति सदस्य उपस्थित थे. फोटो कैप्शन: रानीश्वर प्रखंड सभागार में आयोजित पंचायत समिति की बैठक में उपस्थित प्रमुख, बीडीओ एवं अन्य जनप्रतिनिधि.

विज्ञापन
साधन सेन

लेखक के बारे में

By साधन सेन

वर्ष 1999 के नवंबर महीने से प्रभात खबर अखबार में पत्रकारिता शुरू की. दुमका के रानीश्वर प्रखंड से पत्रकारिता करते हुए जनहित की खबरों को प्राथमिकता देना, हमेशा मेरा ध्येय रहा है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola