अभाविप ने स्थापना दिवस पर पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश

Author Abhishek|Edited by Janardan Pandey
Updated:
विज्ञापन

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के 78वें स्थापना दिवस पर काठीकुंड में पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। छात्रों ने पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया।

विज्ञापन

प्रतिनिधि, काठीकुंड राष्ट्रीय छात्र दिवस एवं अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के 78वें स्थापना दिवस के अवसर पर गुरुवार को काठीकुंड नगर इकाई की ओर से उच्च विद्यालय काठीकुंड परिसर में वृक्षारोपण एवं संगोष्ठी का आयोजन किया गया. कार्यक्रम में बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं और परिषद कार्यकर्ताओं ने भाग लिया. संगोष्ठी को संबोधित करते हुए अभाविप के जिला संयोजक संजय पाल ने कहा कि विद्यार्थी केवल भविष्य के नागरिक नहीं, बल्कि वर्तमान समाज के जिम्मेदार नागरिक हैं. उन्होंने कहा कि परिषद की स्थापना 9 जुलाई 1949 को राष्ट्रहित में छात्र शक्ति को संगठित करने के उद्देश्य से की गई थी. संगठन का मूल उद्देश्य विद्यार्थियों में नेतृत्व क्षमता, राष्ट्रभक्ति, सामाजिक दायित्व और चरित्र निर्माण की भावना विकसित करना है. कार्यक्रम के अंत में पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए विद्यालय परिसर में पौधारोपण किया गया. छात्र-छात्राओं एवं कार्यकर्ताओं ने पौधों की देखभाल का भी संकल्प लिया. मौके पर नगर मंत्री प्रह्लाद शर्मा, नगर सह मंत्री झूलन मंडल, एसएफएस प्रमुख माम्पू लाहा सहित परिषद के कार्यकर्ता एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित थे.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola