पेज-3// ट्रेन की चपेट में आकर एक की मौत
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 16 Jan 2015 10:03 PM
प्रतिनिधि, जामादुमका-जसीडीह रेलमार्ग पर मुड़माला के पास जसीडीह से दुमका आ रहे पैसेंजर ट्रेन की चपेट में आकर एक व्यक्ति की मौत हो गयी. मृतक का शव रेलवे लाइन के बगल में पड़ा दहुआ था और उसके सिर पर गंभीर चोट थी. मृतक की शिनाख्त पूसाबहियार गांव के देवेन वर्मा के रूप में की गयी […]
प्रतिनिधि, जामादुमका-जसीडीह रेलमार्ग पर मुड़माला के पास जसीडीह से दुमका आ रहे पैसेंजर ट्रेन की चपेट में आकर एक व्यक्ति की मौत हो गयी. मृतक का शव रेलवे लाइन के बगल में पड़ा दहुआ था और उसके सिर पर गंभीर चोट थी. मृतक की शिनाख्त पूसाबहियार गांव के देवेन वर्मा के रूप में की गयी है. बताया जा रहा है कि सब्जी बेचने के लिए देवेन घर से निकला हुआ था. उसके कंधे में बहंगी थी. अनुमान लगाया जा रहा है कि ट्रेन से टकरा जाने से वह गिर गया, जिससे उसके सिर पर चोट लग गयी और उसकी मौके पर मौत हो गयी. मृतक के दो में से एक पुत्र मजदूरी करने के लिए असम गया हुआ है. जामा थाना पुलिस ने लाश को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए दुमका भेज दिया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










