्र10-15 किमी के दायरे में बनें सेंटर
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 15 Jan 2015 10:03 PM
रानीश्वर . मयुराक्षी ग्रामीण डिग्री कॉलेज रानीश्वर के पार्ट वन के परीक्षार्थियों ने रानीश्वर प्रखंड में ही परीक्षा केंद्र बनाये जाने की मांग की है. स्थानीय विधायक नलीन सोरेन द्वारा इस मांग को वीसी के समक्ष रखे जाने के बाद अभाविप और झारखंड छात्र मोरचा ने भी आवाज उठानी शुरू कर दी है. झारखंड छात्र […]
रानीश्वर . मयुराक्षी ग्रामीण डिग्री कॉलेज रानीश्वर के पार्ट वन के परीक्षार्थियों ने रानीश्वर प्रखंड में ही परीक्षा केंद्र बनाये जाने की मांग की है. स्थानीय विधायक नलीन सोरेन द्वारा इस मांग को वीसी के समक्ष रखे जाने के बाद अभाविप और झारखंड छात्र मोरचा ने भी आवाज उठानी शुरू कर दी है. झारखंड छात्र मोरचा ने विधायक नलिन सोरेन द्वारा 10 से 15 किमी के दायरे के चार संस्थानों में से किसी को भी परीक्षा केंद्र बना देने का अनुरोध किया है. मोरचा के छात्र कार्यकर्ताओं ने कहा है कि वीसी ने खुद एसकेएमयू के न्यूजलेटर में 15 नवंबर के अंक में परीक्षा केंद्रों की दूरी 10 से 15 किमी तक रखे जाने की चरचा की थी. ऐसे में लगभग 50 किमी दूर परीक्षा केंद्र बनाया जाना अनुचित है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










