क्राइम// दुष्कर्म का प्रयास,मामला थाने में दर्ज
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 15 Jan 2015 10:03 PM
प्रतिनिधि, काठीकुंडपंदनपहाडी गांव की महिला ने गांव के ही सामुएल हांसदा पर घर में घुसकर दुष्कर्म के प्रयास का मामला दर्ज कराया है. मामला मंगलवार का है. उस वक्त महिला का पति घर पर नहीं था. इसी का फायदा उठा कर सामुएल उसके घर में घुस गया. महिला अपने कमरे मे सो रही थी. आरोपी […]
प्रतिनिधि, काठीकुंडपंदनपहाडी गांव की महिला ने गांव के ही सामुएल हांसदा पर घर में घुसकर दुष्कर्म के प्रयास का मामला दर्ज कराया है. मामला मंगलवार का है. उस वक्त महिला का पति घर पर नहीं था. इसी का फायदा उठा कर सामुएल उसके घर में घुस गया. महिला अपने कमरे मे सो रही थी. आरोपी उसे जबरन कमरे से निकाल उसके घर के बरामदे में ले गया और दुष्कर्म करने की कोशिश की. महिला द्वारा विरोध किये जाने पर जान से मारने की धमकी देने लगा. इसी बीच महिला का पति मौके पर पहुंच गया. उसके पति को देख कर आरोपी मौके से भागने में सफल रहा. भागते-भागते उसने महिला के गले से 10 भरी के चांदी का चैन खींच लिया. घटना के बाद महिला ने अपने पति के साथ थाने पहुंच कर आरोपी के विरुद्ध कार्रवाई करने के लिए प्राथमिकी दर्ज करायी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










