नवनिर्मित छात्रवास बन गया गोदाम

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 15 Jan 2015 8:13 AM

विज्ञापन

कल्याण मंत्री डॉ लुइस मरांडी ने किया पहाड़िया स्कूूल का निरीक्षण दुमका : कल्याण मंत्री डॉ लुईस ने बुधवार को आसनसोल स्थित अनुसूचित जनजाति आवासीय मध्य विद्यालय का औचक निरीक्षण किया. इस दौरान उन्होंने छात्रवास में रहने वाले बच्चों की दुर्दशा देख विद्यालय की प्रधानाध्यापिका शीला झा को कड़ा निर्देश दिया तथा व्यवस्था में सुधार […]

विज्ञापन
कल्याण मंत्री डॉ लुइस मरांडी ने किया पहाड़िया स्कूूल का निरीक्षण
दुमका : कल्याण मंत्री डॉ लुईस ने बुधवार को आसनसोल स्थित अनुसूचित जनजाति आवासीय मध्य विद्यालय का औचक निरीक्षण किया. इस दौरान उन्होंने छात्रवास में रहने वाले बच्चों की दुर्दशा देख विद्यालय की प्रधानाध्यापिका शीला झा को कड़ा निर्देश दिया तथा व्यवस्था में सुधार का निर्देश दिया.
डॉ लुईस ने कहा कि छात्रों को मिलने वाली वाजिब सुख-सुविधाओं में उपेक्षा या कोताही किसी भी सूरत में बरदाश्त नहीं की जायेगी. मंत्री डॉ लुईस मरांडी ने परिसर के अंदर बने नये और पुराने छात्रवासों का निरीक्षण भी किया. नये छात्रवास के कई कमरे गोदाम बने हुए थे. बनने के बाद से अब तक उसमें निर्माण सामग्री पड़ी हुई थी, जिसे देख उन्होंने नाराजगी जतायी और उसे अविलंब साफ करवाने को कहा. वहीं पुराने छात्रवास के खिड़की-दरवाजे टूटे रहने तथा कड़ाके की इस ठंड में बच्चों को होनेवाली परेशानी को देखते हुए बिना विलंब किये दो-तीन साल पूर्व निर्मित छात्रवास के कमरों में शिफ्ट कराने का निर्देश दिया.
उन्होंने दो-तीन बच्चों से स्कूल में होनेवाली पढ़ायी, मिलने वाले भोजन आदि की जानकारी हासिल की. उन्होंने बच्चों के बेड का भी निरीक्षण किया. बच्चों ने बताया कि उन्हें सुबह नाश्ते में दूध तो दिया जाता है, पर मीनू के अनुरूप अंडा नहीं दिया जाता. मंत्री ने प्रधानाध्यापिका को निर्देश दिया कि वे मीनू का ख्याल रखें और उसके अनुरूप बच्चों को संतुलित आहार दिलाना सुनिश्चित करें.
बच्चों को खाने में हरी सब्जी मिले, यह ध्यान रखा जाय. मंत्री ने बच्चों की उपस्थिति, शिक्षकों की उपस्थिति, पुस्तक का वितरण के अलावा अन्य सुविधाओं-समस्याओं की जानकारी प्राप्त की.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola