मोतियाबिंद का ऑपरेशन कैंप 16 से ही

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 14 Jan 2015 9:04 PM

विज्ञापन

दुमका . भारतीय रेड क्रॉस सोसाइटी की दुमका शाखा के द्वारा आयोजित नि:शुल्क मोतियाबिंद ऑपरेशन शिविर अब 17 जनवरी नहीं बल्कि 16 जनवरी से ही लगाया जायेगा. सचिव अमरेंद्र कुमार यादव ने बताया है कि तिथि में यह परिवर्तन चिकित्सक की उपलब्धता की वजह से किया गया है. उन्होंने बताया कि 16 जनवरी को रेड […]

विज्ञापन

दुमका . भारतीय रेड क्रॉस सोसाइटी की दुमका शाखा के द्वारा आयोजित नि:शुल्क मोतियाबिंद ऑपरेशन शिविर अब 17 जनवरी नहीं बल्कि 16 जनवरी से ही लगाया जायेगा. सचिव अमरेंद्र कुमार यादव ने बताया है कि तिथि में यह परिवर्तन चिकित्सक की उपलब्धता की वजह से किया गया है. उन्होंने बताया कि 16 जनवरी को रेड क्रॉस भवन में मोतियाबिंद के संभावित मरीजों का निबंधन किया जायेगा और जरूरी जांच करवाये जायेंगे. ऑपरेशन के लिए उपयुक्त पाये गये मरीजों को उसी दिन भरती कर लिया जायेगा और 17 जनवरी को उनके आंख के मोतियाबिंद का सदर अस्पताल के नेत्र वार्ड के ओटी में ऑपरेशन करवाया जायेगा. मरीजों को दवा एवं चश्मा के साथ 18 जनवरी को छुट्टी दे दी जायेगी. उन्होंने बताया कि शिविर के लिए प्रचार-प्रसार का काम शुरू कर दिया गया है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola