मकर संक्र ांति पर आज लगेगा मेला

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 14 Jan 2015 9:04 PM

विज्ञापन

रानीश्वर . मकर संक्राति के उपलक्ष्य में बिलकांदी पंचायत के तांतलोई के गरम जलकुंड के पास गुरुवार को मेला लगेगा. यह मेला एक दिन का ही है. मेले में स्थानीय गांवों के अलावा पश्चिम बंगाल से भी काफी संख्या में लोग पहुंचेंगे. बिलकांदी पंचायत के मुखिया कालीचरण बेसरा ने बताया कि यहां सालों भर श्रद्धालु […]

विज्ञापन

रानीश्वर . मकर संक्राति के उपलक्ष्य में बिलकांदी पंचायत के तांतलोई के गरम जलकुंड के पास गुरुवार को मेला लगेगा. यह मेला एक दिन का ही है. मेले में स्थानीय गांवों के अलावा पश्चिम बंगाल से भी काफी संख्या में लोग पहुंचेंगे. बिलकांदी पंचायत के मुखिया कालीचरण बेसरा ने बताया कि यहां सालों भर श्रद्धालु गरम जलकुंड में स्नान करने व तंतेश्वरनाथ मंदिर में पूजा करने पहुंचते हैं. सरकार द्वारा तांतलोई को पर्यटन स्थल के रूप में विकसित करने की पहल नहीं की गयी है. यहां महिलाओं के स्नान करने के लिए स्नानागार, शौचालय, पेयजल आदि की व्यवस्था करना अति आवश्यक है. गरम जलकुंड में महिलाओं को स्नान करने के लिए काफी परेशानी झेलना पडता है. गरम जलकुंड के पास सिद्येश्वरी नदी के पास श्मशान घाट है, उसका भी विकास नहीं हुआ है. श्रद्धालुओं के लिए तांतलोई में शेड भी नहीं बनाया गया है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola