ओके...वार्ड पुनर्गठन में हुई विसंगति, ग्रामीणों ने किया विरोध
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 14 Jan 2015 9:04 PM
रानीश्वर. प्रखंड के आसनबनी पंचायत में वार्ड पुनर्गठन में विसंगति का मामला प्रकाश में आया है. इस संबंध में पंचायत के लोगों ने बीडीओ को एक आवेदन देकर वार्ड पुनर्गठन में हुई विसंगति दूर करने की मांग की है. बीडीओ को सौंपे गये आवेदन के अनुसार अपने-अपने वार्डों में मतदाताओं के नाम नहीं है. एक […]
रानीश्वर. प्रखंड के आसनबनी पंचायत में वार्ड पुनर्गठन में विसंगति का मामला प्रकाश में आया है. इस संबंध में पंचायत के लोगों ने बीडीओ को एक आवेदन देकर वार्ड पुनर्गठन में हुई विसंगति दूर करने की मांग की है. बीडीओ को सौंपे गये आवेदन के अनुसार अपने-अपने वार्डों में मतदाताओं के नाम नहीं है. एक वार्ड के मतदाता को दूसरे वार्ड का मतदाता बना दिया गया है. ग्रामीणों ने नये सिरे से सर्वे करा कर विसंगति सुधारने का अनुरोध किया है. ग्राम सभाध्यक्ष गौर दत्त, दिलीप दत, निताई पद दां, सत्यवान दत्त, मधुसूदन मंडल, महबूब अंसारी, सुभाष केवट, नकुल चंद साहा, कांचन मंडल आदि सहित दर्जनों ग्रामीणों ने बीडीओ से शिकायत की है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










