पेज-4// आजसू छात्र संघ ने उपायुक्त से लगायी गुहार
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 13 Jan 2015 11:04 PM
प्रतिनिधि, दुमकालगातार डीजल के मूल्य में हुई गिरावट के बावजूद बस किराये में कमी नहीं किये जाने पर अखिल झारखंड छात्र संघ (आजसू) ने रोष जताया है तथा उपायुक्त को ज्ञापन सौंपकर इस दिशा में ठोस कदम उठाने की मांग की है. संघ के कार्यकारी जिला अध्यक्ष संजीव कु मार दे ने बताया कि वर्तमान […]
प्रतिनिधि, दुमकालगातार डीजल के मूल्य में हुई गिरावट के बावजूद बस किराये में कमी नहीं किये जाने पर अखिल झारखंड छात्र संघ (आजसू) ने रोष जताया है तथा उपायुक्त को ज्ञापन सौंपकर इस दिशा में ठोस कदम उठाने की मांग की है. संघ के कार्यकारी जिला अध्यक्ष संजीव कु मार दे ने बताया कि वर्तमान समय में डीजल के दाम में गिरावट होने के बावजूद भी बस किराये में कोई गिरावट नहीं हुई. उन्होंने कहा कॉलेज के छात्र-छात्राएं व सुदूर इलाकों से आने वाले ग्रामीणों को ऊंचा किराया देकर ही सफर करना पड़ रहा है. संघ जिला प्रशासन से 48 घंटे के अंदर बस किराये की समीक्षा कराते हुए कमी लाने की मांग की है. ज्ञापन सौंपने वाले प्रतिनिधिमंडल में विप्लव दास, मुकेश भगत, संतोष चालक, दिनेश कुमार शर्मा,उत्सव भगत आदि उपस्थित थे. ……………………………….फोटो13 डीएमके: आजसूआजसू छात्र पहुंचे उपायुक्त कार्यालय.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










