31 तक खड़गपुर-दुमका एक्सप्रेस का परिचालन रद्द

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 13 Jan 2015 9:04 PM

विज्ञापन

संवाददाता, दुमकापूर्व रेलवे के आसनसोल मंडल के सीतारामपुर-झाझा सेक्शन पर मथुरापुर और शंकरपुर स्टेशनों के बीच अप मेन लाइन पर ट्रैक अनुरक्षण कार्य के लिए बुधवार 14 जनवरी से 17 फरवरी के बीच प्रत्येक मंगलवार, बुधवार, शुक्रवार एवं रविवार को 20 दिनों के लिए 06:45 बजे से 10:15 बजे तक तीन घंटे तीस मिनट के […]

विज्ञापन

संवाददाता, दुमकापूर्व रेलवे के आसनसोल मंडल के सीतारामपुर-झाझा सेक्शन पर मथुरापुर और शंकरपुर स्टेशनों के बीच अप मेन लाइन पर ट्रैक अनुरक्षण कार्य के लिए बुधवार 14 जनवरी से 17 फरवरी के बीच प्रत्येक मंगलवार, बुधवार, शुक्रवार एवं रविवार को 20 दिनों के लिए 06:45 बजे से 10:15 बजे तक तीन घंटे तीस मिनट के लिए ट्रैफिक ब्लॉक रहेगा. इसके तहत पूर्व रेलवे ने 08019 एवं 08020 खड़गपुर-दुमका एक्सप्रेस का परिचालन 14 जनवरी से 31 जनवरी तक रद्द कर दिया है. 73539-73538 अंडाल-जसीडीह-बाऱापलासी डेमू पैसेंजर जिसका अंडाल से खुलने का निर्धारित समय 06.05 बजे हैं, उक्त ब्लॉक दिनों में पुनर्निर्धारित समय 06.35 बजे खुलेगी. 53139 कोलकाता-जसीडीह पैसेंजर के समय को भी पुनर्निर्धारित किया जायेगा और कोलकाता स्टेशन से 22.25 बजे के बदले 23.55 बजे खुलेगी. उक्त ब्लॉक दिनों के दौरान मधुपुर स्टेशन पर से उसका संक्षिप्त समापन-संक्षिप्त आरंभ होगा.——————–13 दुमका-6

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola