नहीं मिला बकाया मानदेय, सफाई कर्मियों ने दिया धरना
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 13 Jan 2015 8:05 AM
विज्ञापन
दुमका : झारखंड लोकल बॉडीज इंपलाइज फेडरेशन ने दैनिक सफाई कर्मियों की समस्याओं के निदान तथा उनके बकाया मानदेय भुगतान की मांग को लेकर सोमवार को नगर पर्षद कार्यालय के समक्ष एक दिवसीय धरना दिया. धरना को संबोधित करते हुए फेडरेशन के सचिव विजय कुमार ने कहा कि जब तक सफाई कर्मियों को बकाया वेतन […]
विज्ञापन
दुमका : झारखंड लोकल बॉडीज इंपलाइज फेडरेशन ने दैनिक सफाई कर्मियों की समस्याओं के निदान तथा उनके बकाया मानदेय भुगतान की मांग को लेकर सोमवार को नगर पर्षद कार्यालय के समक्ष एक दिवसीय धरना दिया.
धरना को संबोधित करते हुए फेडरेशन के सचिव विजय कुमार ने कहा कि जब तक सफाई कर्मियों को बकाया वेतन नहीं मिल जाता है तबतक फेडरेशन चुप नहीं बैठेगा और उनके हित की लड़ाई लड़ता रहेगा.
उन्होंने कहा कि यह एक दिवसीय धरना-प्रदर्शन सांकेतिक है. मांग नहीं माने जाने पर आंदोलन को उग्र करने की बात कही. हालांकि धरना के दौरान नगर पर्षद के कार्यपालक पदाधिकारी ने पहुंचकर फेडरेशन के सचिव एवं कर्मियों से बातचीत की तथा अविलंब दो माह के मानदेय का भुगतान करने तथा मानदेय बढ़ोतरी पर विचार करने का आश्वासन दिया. मौके पर दामू हरि, दीपक हरि, राजू, तुफान आदि मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










