शतरंज खिलाड़ी राजेश को सम्मानित करेगा शिक्षक संघ
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 12 Jan 2015 8:31 AM
विज्ञापन
दुमका : ऑल इंडिया इंटरनेशनल रेटिंग ओपन चेस टूर्नामेंट के अनरेटेड विजेता व उत्क्रमित प्राथमिक विद्यालय डुमरिया गोपीकांदर के पारा शिक्षक राजेश कुमार मिश्र को झारखंड प्रदेश पारा शिक्षक संघ की जिला इकाई सम्मानित करेंगी. रविवार को जिला इकाई की बैठक अध्यक्ष ब्रजमोहन यादव की अध्यक्षता में हुई. इसमें उनके सम्मान में समारोह आयोजित करने […]
विज्ञापन
दुमका : ऑल इंडिया इंटरनेशनल रेटिंग ओपन चेस टूर्नामेंट के अनरेटेड विजेता व उत्क्रमित प्राथमिक विद्यालय डुमरिया गोपीकांदर के पारा शिक्षक राजेश कुमार मिश्र को झारखंड प्रदेश पारा शिक्षक संघ की जिला इकाई सम्मानित करेंगी.
रविवार को जिला इकाई की बैठक अध्यक्ष ब्रजमोहन यादव की अध्यक्षता में हुई. इसमें उनके सम्मान में समारोह आयोजित करने तथा नगर कमेटी के गठन पर विस्तृत चर्चा की गई. नगर कमेटी में संरक्षक संजय कुमार, संयोजक राजेश कुमार मिश्र, अध्यक्ष पूण्रेंदू मोहन झा, उपाध्यक्ष कमलेश कुमार एवं सचिव बालकृष्ण दर्वे मनोनीत किये गये. कार्यकारिणी सदस्य में साकेत पांडेय, विजय कुमार गुप्ता, राजीव कुमार, शंकर प्रसाद साह, विजय कुमार साह व प्रीतम कुमार हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










