ओके... दो शिक्षक के भरोसे 260 बच्चों क ा भविष्य
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 11 Jan 2015 9:03 PM
मसलिया . उत्क्रमित उच्च विद्यालय कठलिया में मात्र दो शिक्षक के भरोसे 260 बच्चे का पढ़ रहे हैं. यहां एक सरकारी शिक्षक व एक पारा शिक्षक है. कठलिया स्कूल पहले मध्य विद्यालय था. जिसे 2013-14 में उच्च विद्यालय में उत्क्रमित किया गया है. उत्क्रमित किये जाने के बाद भी यहां कोई शिक्षक प्रतिनियुक्त नहीं किया […]
मसलिया . उत्क्रमित उच्च विद्यालय कठलिया में मात्र दो शिक्षक के भरोसे 260 बच्चे का पढ़ रहे हैं. यहां एक सरकारी शिक्षक व एक पारा शिक्षक है. कठलिया स्कूल पहले मध्य विद्यालय था. जिसे 2013-14 में उच्च विद्यालय में उत्क्रमित किया गया है. उत्क्रमित किये जाने के बाद भी यहां कोई शिक्षक प्रतिनियुक्त नहीं किया गया है. इसी स्कू ल में पदस्थापित एक शिक्षक मुन्ना एस हांसदा को दुमका में प्रतिनियुक्त कर दिया गया है. यहां के सरकारी शिक्षक गोपाल चौधरी प्रभारी प्रधानाध्यापक भी है. उनको स्कूल के पठन-पाठन कार्य के अलावा एमडीएम, बीएलओ तथा अन्य कार्य संभालना पड़ता है. इन दिनों मैट्रिक के परीक्षार्थियों का फॉर्म भरने का काम चल रहा है. प्रभारी प्रधानाध्यापक अन्य कार्य में व्यस्त रहने के कारण पठन-पाठन कार्य नहीं करा पाते हंै. स्कूल में नामांकित 260 बच्चे का पठन-पाठन एक पारा शिक्षक प्रफुल्ल कुमार मंडल के भरोसे चल रहा है. वर्ग प्रथम से अष्टम तक 129 बच्चे तथा नवम व दशम वर्ग में 54 बच्चे नामांकित है. प्रभारी प्रधानाध्यापक श्री गोपाल चौधरी ने बताया कि यहां शिक्षक की कमी है. दो शिक्षक के भरोसे बच्चों क ो गुणवत्तापूर्ण शिक्षा देना संभव नहीं है. मध्य विद्यालय को उच्च विद्यालय में उत्क्रमित तो कर दिया गया है. पर सरकार के द्वारा उत्क्र मित उच्च विद्यालयों में विषयवार शिक्षकों की नियुक्ति नहीं की गयी. जिला शिक्षा पदाधिकारी एवं जिला शिक्षा अधीक्षक के स्तर से भी उत्क्रमित विद्यालयों का संचालन जारी रखने के लिए वैकल्पिक व्यवस्था के तहत शिक्षक प्रतिनियुक्त नहीं की गयी है. ……………………………………….फोटो-11 डीएमके /मसलियाउत्क्रमित उच्च विद्यालय क ठलिया.गोपाल चौधरी,प्रभारी प्रधानाध्यपक,
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










