32 लाख लीटर पेयजल से भरा तालाब
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 08 May 2014 4:39 AM
दुमका : दुमका में मंगलवार की शाम असामाजिक तत्वों ने कुरुवा-सृष्टि पहाड़ के एमबीआर (मास बैलेंसिंग रिजरवायर) के वाश आउट के वॉल्व को खोलकर 32 लाख लीटर पेयजल को बहा दिया. पूरे शहर व आसपास के इलाकों में जलापूर्ति के लिए संचित इस जल को बहा दिये जाने की वजह से कल मंगलवार की शाम […]
दुमका : दुमका में मंगलवार की शाम असामाजिक तत्वों ने कुरुवा-सृष्टि पहाड़ के एमबीआर (मास बैलेंसिंग रिजरवायर) के वाश आउट के वॉल्व को खोलकर 32 लाख लीटर पेयजल को बहा दिया. पूरे शहर व आसपास के इलाकों में जलापूर्ति के लिए संचित इस जल को बहा दिये जाने की वजह से कल मंगलवार की शाम और बुधवार की सुबह जलापूर्ति नहीं हो सकी.
इस एमबीआर से जलापूर्ति नहीं होने से शिवपहाड़ शम्प में छह लाख, महिला कॉलेज के निकट इलेवेटेड रिजरवायर में नौ लाख लीटर व नेशनल स्कूल के पास के इलेवेटेड रिजरवायर में भी 12 लाख लीटर पानी नहीं पहुंच सका. गरमी के इस मौसम में हजारों परिवार जलापूर्ति नहीं हो पाने की वजह से प्रभावित रहे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










