Dhanbad News: दो व तीन नवंबर को धनबाद में ठप रहेगी जलापूर्ति

Updated:
विज्ञापन

Dhanbad News: गोविंदपुर में क्षतिग्रस्त राइजिंग पाइप की मरम्मत होगी मरम्मत

विज्ञापन

Dhanbad News: गोविंदपुर में क्षतिग्रस्त राइजिंग पाइप की मरम्मत होगी मरम्मतDhanbad News: धनबाद शहर में दो से तीन नवंबर को जलापूर्ति ठप रहेगी. इस संबंध में पेयजल एवं स्वच्छता विभाग ने सूचना जारी की है. सूचना के अनुसार दो व तीन नवंबर को शहर के 19 जलमीनारों से जलापूर्ति बंद रहेगी. इस दौरान विभाग के द्वारा गोविंदपुर के कालाडीह में एक हजार व्यास की क्षतिग्रस्त पाइप लाइन की मरम्मत की जायेगी. इस स्थिति में मैथन स्थित इंटकवेल का पंप बंद रहेगा. बता दें कि मैथन स्थित इंटकवेल से रॉ वाटर धनबाद के भेलाटांड़ स्थित वाटर ट्रीटमेंट प्लांट पहुंचने में 10 से 12 घंटे का समय लगता है. इंटकवेल का पंप बंद रहने से भेलाटांड़ स्थित वाटर ट्रीटमेंट प्लांट तक रॉ वाटर नहीं पहुंचेगा. ऐसे में लोगों को दो व तीन नवंबर को पेयजल संकट झेलना पड़ेगा.

इन जलमीनारों से बाधित रहेगी आपूर्ति

गोल्फ ग्राउंड, पुराना बाजार, मटकुरिया, मनईटांड़, बरमसिया, वासेपुर, हीरापुर, स्टील गेट, एसएनएमएमसीएच, धनसार, मेमको, भूली, पॉलिटेक्निक, पुलिस लाइन, वासेपुर, चीरागोड़ा, हिल कॉलोनी, जोड़ाफाटक व भूदा आदि.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
OM PRAKASH RAWANI

लेखक के बारे में

By OM PRAKASH RAWANI

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola