सरायकेला: पुतुलपीढ़ गांव में पानी की समस्या पर मंथन, ग्रामीणों ने तैयार किया जल संसाधन नक्शा

Updated:
विज्ञापन

आदिवासी यात्रा के दौरान कुचाई के पुतुलपीढ़ गांव में पानी की समस्या पर चर्चा करते ग्रामीण

Seraikela Water Crisis: सरायकेला-खरसावां के पुतुलपीढ़ गांव में आदिवासी यात्रा के तहत पानी की समस्या को लेकर हुई. ग्रामीणों ने खराब चापाकल, तालाब, कुएं और सिंचाई से जुड़ी दिक्कतों को चिन्हित किया. इससे जुड़ी खबर नीचे पढ़ें.

विज्ञापन

सरायकेला से शचिंद्र कुमार दाश की रिपोर्ट

Seraikela Water Crisis: झारखंड के सरायकेला-खरसावां जिले के कुचाई प्रखंड की बंदोलोहार पंचायत अंतर्गत पुतुलपीढ़ गांव में आदिवासी यात्रा के तहत पानी की समस्या को लेकर विशेष बैठक आयोजित की गई. बैठक में युवाओं, बुजुर्गों एवं महिलाओं ने समूह चर्चा के माध्यम से गांव का पानी संसाधन की मैपिंग को तैयार किया. इस दौरान ग्रामीणों ने क्षेत्र में मौजूद जल संकट से जुड़े अलग-अलग मुद्दों को भी चिन्हित किया. 

खराब चापाकलों से लेकर तालाबों और नहरों की स्थिति का किया आकलन 

ग्रामीणों ने जल संसाधन मैप में खराब चापाकलों की मरम्मत, सिंचाई के लिए नहरों के गहरीकरण, कुओं की मरम्मत और तालाबों की स्थिति को चिह्नित किया. इसके अलावा जलमीनारों की वर्तमान स्थिति को भी चिह्नित किया. साथ ही पीने के पानी और सिंचाई से जुड़ी समस्याओं के समाधान पर विचार-विमर्श किया गया. 

जल स्रोतों को संस्कृति और परंपरा से जोड़ने पर दिया गया जोर 

बैठक के दौरान ग्रामीणों ने कहा कि जल स्रोतों का स्थानीय संस्कृति और परंपराओं से गहरा संबंध रहा है. उन्होंने चिंता जताई कि नई पीढ़ी इन सांस्कृतिक मूल्यों से धीरे-धीरे दूर होती जा रही है. बैठक में ग्रामीणों ने पानी के स्रोतों की पवित्रता और सांस्कृतिक महत्व को संरक्षित रखने की जरूरत पर बल दिया. 

बैठक में कई में ग्रामीण हुए शामिल 

बैठक की अध्यक्षता मनोज कुमार बांदिया ने की. कार्यक्रम में फूलमती बांदिया, सीता बांदिया, जवांई बांदिया, शांति बांदिया, गीत कुई, जेमा कुई, मकी केराई, सुरु बांदिया, आशा बांदिया, बीरशा बांदिया, संजय बांदिया, मानकी सामाड, केनटो बांदिया, सागर बांदिया, कृष्ण बांदिया, दिसंबर सोय, विजय बांदिया, सदन बांदिया, कुरसो बांदिया, डीवर बांदिया, सतीश बांदिया, मनोज कुमार सोय, श्याम सोय और मान सिंह बांकीरा सहित अन्य ग्रामीण उपस्थित थे.

यह भी पढ़ें: कौन हैं कांग्रेस को पटखनी देने वाले परिमल नथवाणी? जानिए मुकेश अंबानी के ‘राइट हैंड’ की कहानी

यह भी पढ़ें: कौन हैं बैजनाथ राम, जिन्होंने झारखंड से जीता राज्यसभा चुनाव?

यह भी पढ़ें: राज्यसभा चुनाव: बैजनाथ राम और परिमल नथवाणी ने मार ली बाजी, बिखर गया महागठबंधन का कुनबा

विज्ञापन
श्वेता वैद्य

लेखक के बारे में

By श्वेता वैद्य

श्वेता वैद्य प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के तौर पर काम करती हैं. उन्हें कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में एक साल से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में श्वेता झारखंड बीट को कवर कर रही हैं, जहां वह राज्य की ताजा खबरें, लोगों की भलाई से जुड़े मुद्दे, सरकारी योजनाओं, स्थानीय प्रशासन, शिक्षा, रोजगार और सामाजिक विषयों पर आधारित स्टोरीज तैयार करती हैं. श्वेता की हर बार कोशिश यही रहती है कि बात आसान, साफ और सीधे तरीके से लोगों तक पहुंचे, जिससे कि हर कोई उसे बिना दिक्कत के समझ सके. कंटेंट राइटर के तौर पर उनका फोकस होता है कि कंटेंट सिंपल, रिलेटेबल और यूजर-फ्रेंडली हो.

झारखंड बीट से पहले उन्होंने लाइफस्टाइल बीट के लिए भी कंटेंट लिखा. इस बीट में उन्होंने रेसिपी, फैशन, ब्यूटी टिप्स, होम डेकोर, किचन टिप्स, गार्डनिंग टिप्स और लेटेस्ट मेहंदी डिजाइन्स जैसे रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े विषयों पर आर्टिकल लिखे.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola