Dhanbad News: बाजार में गुम हुए मोबाइल से उड़ाये दो लाख रुपये

Updated:
विज्ञापन

Dhanbad News: निरसा बाजार में हुई घटना, साइबर थाने में केस दर्ज

विज्ञापन

Dhanbad News: निरसा बाजार में हुई घटना, साइबर थाने में केस दर्ज Dhanbad News: निरसा थाना क्षेत्र के भालजोड़िया निवासी साधन चटर्जी के गुम हुए मोबाइल से साइबर अपराधियों ने करीब दो लाख रुपये उड़ा दिये. इस संबंध में श्री चटर्जी ने गुरुवार को साइबर थाना में लिखित शिकायत की है. उन्होंने पुलिस को बताया कि 10 नवंबर को वह निरसा बाजार गया था. बाजार में खरीदारी के दौरान उनका मोबाइल गुम हो गया. घटना के बाद उसी दिन उनके मोबाइल के माध्यम से खाते से 25-25 हजार कर करीब एक लाख रुपये की निकासी कर ली गयी. फिर 12 नवंबर को 25-25 हजार कर चार बार में और एक लाख रुपये की निकासी हो गयी है. उनके खाते से दो लाख रुपये उड़ा दिये गये. वह शिकायत लेकर निरसा थाना गये, लेकिन दो लाख रुपये का मामला होने के कारण उसने धनबाद साइबर थाना भेज दिया गया. इधर, साइबर थाना की पुलिस ने छानबीन शुरू कर दी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
OM PRAKASH RAWANI

लेखक के बारे में

By OM PRAKASH RAWANI

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola