Dhanbad News: डीसीए चैंपियंस लीग : ग्रीन व ब्लू ने जीत के साथ की शुरुआत

Updated:
विज्ञापन

Dhanbad News: ग्रीन की कप्तान नेहा कुमारी ने बनी प्लेयर ऑफ द मैच, डीसीए ब्लू की जीत में जूली चमकीं.

विज्ञापन

धनबाद, इमेजिका डायग्नोस्टिक डीसीए चैंपियंस लीग (महिला) के उद्घाटन मैच में डीसीए ग्रीन ने डीसीए रेड को 12 रनों से हरा दिया. मंगलवार को टाटा डिगवाडीह स्टेडियम में खेले गये इस मैच में डीसीए ग्रीन ने टाॅस जीता और पहले बल्लेबाजी करते हुए 15.5 ओवर में 71 रन बनायें. अंकिता मौर्या ने 23, अंजली सोरेन ने 18 और किंजल सिंह ने 10 रन बनाए. डीसीए रेड के लिए लक्ष्मी पूर्ति ने 15 पर पांच, शिफा हसन ने सात पर दो और हनी प्रसाद ने आठ पर एक विकेट लिए. डीसीए रेड की टीम 18.4 ओवर में 59 रनों पर आउट हो गयी और उसे 12 रनों से हार का सामना करना पड़ा. शिफा हसन ने 14 रन बनायें. ग्रीन की कप्तान नेहा कुमारी ने छह रन पर चार विकेट लिए और प्लेयर ऑफ द मैच चुनी गईं. वहीं संस्कृति ने 11 और ममता महतो ने छह रन देते हुए दो-दो विकेट लिए.

प्लेयर ऑफ द मैच बनी जूली कुमारी

दूसरे मैच में डीसीए ब्लू ने डीसीए येलो को चार विकेट से हर दिया. डीसीए येलो ने टाॅस जीता और पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में छह विकेट पर 94 रन बनाए. कुमारी खुशी ने 26, बबली कुमारी ने 21, रूमा कुमारी महतो ने 14 और अनुप्रिया लाल ने 13 रन बनायें. जूली कुमारी ने 14 रन पर चार विकेट लिए. वृष्टि को हालांकि एक ही विकेट मिला, लेकिन उसने चार ओवर में चार ही रन दिए. दुर्गा मुर्मू को एक विकेट मिला. डीसीए ब्लू ने 18.3 ओवर में छह विकेट पर 96 रन बना मैच जीत लिया. दुर्गा मुर्मू ने 44 और जयश्री ने 12 रन बनायें. वहीं बबली कुमारी ने 18 पर तीन और खुशी कुमारी ने 17 पर दो विकेट लिए. प्लेयर ऑफ द मैच जूली कुमारी चुनी गईं. इसके पहले टूर्नामेंट के उद्घाटन पर डीसीए के जेके नैयर, उपाध्यक्ष मनोज कुमार सिंह व जेएससीए के कार्यकारिणी सदस्य उत्तम विश्वास मौजूद थे.

आपके शहर में

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola