Dhanbad News: मायके गयी थी पत्नी, पति ने फांसी लगा दे दी जान

Updated:
विज्ञापन

Dhanbad News: बांसजोड़ा बस्ती की घटना, पुलिस कर रही है जांच

विज्ञापन

Dhanbad News: लोयाबाद थाना क्षेत्र की बांसजोड़ा बस्ती निवासी दिहाड़ी मजदूर पप्पू रवानी (36) ने रविवार तड़के अपने घर में फंसी लगाकर आत्महत्या कर ली. सुबह परिजनों को इसकी जानकारी हुई, तो लोयाबाद पुलिस को घटना की सूचना दी. सूचना मिलते ही लोयाबाद पुलिस मौके पर पहुंची. शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए एसएनएमएमसीएच धनबाद भेज दिया. बताया जाता है कि पप्पू मजदूरी करता था और उसकी एक बेटी भी है. उसकी पत्नी बेटी को लेकर मायके गयी थी. पप्पू घर में अकेले था. रविवार की सुबह काफी देर तक उसने दरवाजा नहीं खोला, तो परिवार वालों ने उसकी खोज खबर ली. पता चला कि घर के अंदर उसने फांसी लगा ली है. आत्महत्या से पहले उसने घर की दीवार पर कुछ लिखा भी था. लोगों का कहना है कि वह शराब का सेवन करता था और कुछ दिनों से काफी तनाव में भी रहता था. उसकी मौत के बाद पत्नी व बेटी का रो-रो कर बुरा हाल है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
OM PRAKASH RAWANI

लेखक के बारे में

By OM PRAKASH RAWANI

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola