सनातन क्या है? धनबाद के कार्यक्रम में आध्यात्मिक गुरु श्री श्री रविशंकर ने दिये जवाब, झारखंड पर क्या बोले

Edited by Sameer Oraon
Updated:
विज्ञापन

Sri Sri Ravi Shankar

Sri Sri Ravi Shankar: आध्यत्म गुरु श्री श्री रवि शंकर ने धनबाद के एक कार्यक्रम में कहा कि जीवन में जब गुरु मिल जायें, तो अपनी सारी चिंताएं उन्हें दे देनी चाहिए. इस दौरान उन्होंने साधना और सेवा में ज्यादा समय व्यतीत करने की सलाह दी.

विज्ञापन

धनबाद : आध्यात्मिक गुरु सह आर्ट ऑफ लिविंग के संस्थापक पद्मभूषण श्री श्री रविशंकर गुरुवार को धनबाद में थे. वे यहां चिटाही धाम में चल रहे रामराज मंदिर के वार्षिकोत्सव समारोह में शामिल हुए. जहां उन्होंने लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि चिंता नहीं, साधना करें. अपनी सारी चिंताएं गुरु को दे दें और खुद प्रसन्न रहें, दूसरों की सेवा करें. आपको सब कुछ प्राप्त होगा. सनातन पर उन्होंने कहा कि पुरातन और नूतन को साथ ले कर चलना ही सनातन है. अपने धनबाद दौरे के दौरान वे संस्कार ज्ञानपीठ, हरिणा में भी अपने अनुयायियों से मिले और सभी को आशीर्वाद दिया.

साधना और सेवा में व्यातीत करें समय : श्री श्री रविशंकर

आध्यात्मिक गुरु श्री श्री रविशंकर ने कहा कि गुरु कभी चांदी, तो कभी सूरज, तो कभी बिजली की तरह आते हैं. इसलिए जीवन में जब गुरु मिल जायें, तो अपनी सारी चिंताएं उन्हें दे देनी चाहिए. उन्होंने कहा कि खुद प्रसन्न रहें. साधना और सेवा में ज्यादा समय व्यतीत करें. उन्होंने कहा कि जहां सब मिल-जुल कर पूजा करते हैं, भजन करते हैं, वहीं कुंभ है, वहीं मोक्ष का मार्ग खुलता है. इसलिए सब मिल कर कीर्तन-भजन करें. ईश्वर आपकी मनोकामनाएं जरूर पूर्ण करेंगे.

झारखंड के बारे में क्या कहा श्री श्री रविशंकर ने

श्री श्री रविशंकर ने इस दौरान पत्रकारों के भी सवालों के जवाब दिये. उन्होंने कहा कि पुरातन और नूतन को साथ ले कर चलना ही सनातन है. महाकुंभ पूरी दुनिया को एक संदेश दे गया. यह विविधता में एकता की मिसाल है. उन्होंने झारखंड के बारे में कहा कि उन्हें लंबे समय बाद यहां आने का मौका मिला. झारखंड बहुत ही अच्छा राज्य है. यहां के लोग अच्छे हैं. धनबाद के बारे में कहा कि धनबाद के लोग प्रगति के पथ पर अग्रसर हैं. धनबाद एक देवभूमि और पवित्र धरती है.

चिटाही धाम में चल रहे महायज्ञ को बताया महाकुंभ

श्री श्री रविशंकर ने चिटाही धाम में चल रहे महायज्ञ सह रामराज मंदिर के स्थापना दिवस को भी एक तरह का कुंभ करार दिया. उन्होंने कहा कि देश के विभिन्न क्षेत्रों से लोग यहां आ रहे हैं और इस पावन कार्यक्रम में शामिल हो रहे हैं.

Also Read: नीलांबर-पीतांबर विश्वविद्यालय में VC का पद खाली, विद्यार्थियों को हो रही परेशानी, कर्मचारियों को भी नहीं मिला वेतन

विज्ञापन
Sameer Oraon

लेखक के बारे में

By Sameer Oraon

समीर उरांव, डिजिटल मीडिया में सीनियर जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर.कॉम में सीनियर कटेंट राइटर के पद पर हैं. झारखंड, लाइफ स्टाइल और स्पोर्ट्स जगत की खबरों के अनुभवी लेखक समीर को न्यूज वर्ल्ड में 5 साल से ज्यादा का वर्क एक्सपीरियंस है. वह खबरों की नब्ज पकड़कर आसान शब्दों में रीडर्स तक पहुंचाना बखूबी जानते हैं. साल 2019 में बतौर भारतीय जनसंचार संस्थान से पत्रकारिता करने के बाद उन्होंने हिंदी खबर चैनल में बतौर इंटर्न अपना करियर शुरू किया. इसके बाद समीर ने डेली हंट से होते हुए प्रभात खबर जा पहुंचे. जहां उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग और वैल्यू ऐडेड आर्टिकल्स लिखे, जो रीडर्स के लिए उपयोगी है. कई साल के अनुभव से समीर पाठकों की जिज्ञासाओं का ध्यान रखते हुए SEO-ऑप्टिमाइज्ड, डेटा ड्रिवन और मल्टीपल एंगल्स पर रीडर्स फर्स्ट अप्रोच राइटिंग कर रहे हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola