Dhanbad News : राजगंज में विशेष सभा आयोजित

Updated:
विज्ञापन

Dhanbad News : राजगंज में विशेष सभा आयोजित

विज्ञापन

Dhanbad News : झारखंड स्थापना दिवस समारोह पर शुक्रवार को राजगंज पंचायत सचिवालय में झारखंड स्टेट लाइवलीहूड प्रोमोशन सोसायटी द्वारा ग्राम संगठन स्तरीय विशेष सभा आयोजित की गयी. कार्यक्रम के दौरान अच्छा प्रदर्शन, नियमित साप्ताहिक बैठक व स्पष्ट लेखा-जोखा रखने वाले मां मनसा आजीविका सखी मंडल गलीकुल्ही, दुर्गा आजीविका सखी मंडल लेदोडीह व लड्डू गोपाल आजीविका सखी मंडल थानाकुल्ही के सदस्यों को सम्मानित किया गया. कौशल्या देवी, पूनम देवी व पूजा देवी को सर्वश्रेष्ठ कैडर एवं भारती देवी, काजल देवी, प्रिया देवी व ज्योति देवी को खूबसूरत रंगोली के लिए पुरस्कार मिला.मुख्य अतिथि थाना प्रभारी अलिशा कुमारी, पंसस उर्मिला साव, डालसा की लक्ष्मी कुमारी, पीआरपी चमेली देवी, पूजा, बसंती, सरिता आदि उपस्थित थी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
NARAYAN CHANDRA MANDAL

लेखक के बारे में

By NARAYAN CHANDRA MANDAL

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola