Dhanbad News: जनवरी में होगी सैनिक स्कूल की प्रवेश परीक्षा

Published by :OM PRAKASH RAWANI
Published at :31 Oct 2025 1:40 AM (IST)
विज्ञापन
Dhanbad News: जनवरी में होगी सैनिक स्कूल की प्रवेश परीक्षा

Dhanbad News: नौवीं कक्षा में विद्यार्थियों का होना है नामांकन

विज्ञापन

Dhanbad News: नौवीं कक्षा में विद्यार्थियों का होना है नामांकन

Dhanbad News: अखिल भारतीय सैनिक स्कूल में शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए प्रवेश परीक्षा जनवरी 2026 में होगी. कक्षा छह के लिए 300 मार्क्स के लिए 125 प्रश्न हैं. इसमें भाषा के 50 मार्क्स के 25 प्रश्न, गणित 150 मार्क्स के 50 प्रश्न, इंटेलिजेंस के 50 मार्क्स के 25 प्रश्न तथा सामान्य ज्ञान के 50 मार्क्स के 25 प्रश्न शामिल हैं. सैनिक स्कूल तिलैया में सत्र 2026-27 के लिए कक्षा छह में लगभग 185 (144 लड़के और 16 लड़कियां) सीटें और कक्षा नौवीं में 25 (24 लड़के और एक लड़की) सीटें उपलब्ध होने की संभावना है. उत्तीर्ण और नाम वापस लेने वालों की संख्या के आधार पर वास्तविक सीटों की संख्या भिन्न हो सकती है.

इतने अंकों की होगी परीक्षा

कक्षा नौवीं के लिए 400 मार्क्स के 150 प्रश्न हैं. इसमें गणित के लिए 200 मार्क्स के 50 प्रश्न, इंटेलिजेंस के 50 मार्क्स के लिए 25 प्रश्न, अंगरेजी के 50 मार्क्स के लिए 25 प्रश्न, सामान्य विज्ञान के 50 मार्क्स के लिए 25 प्रश्न, सामान्य ज्ञान के 50 मार्क्स के 25 प्रश्न तथा सामाजिक अध्ययन के 50 मार्क्स के लिए 25 प्रश्न शामिल हैं. सैनिक स्कूल तिलैया के छात्रों ने रक्षा सेवाओं के साथ-साथ सिविल सेवा, न्यायपालिका, इंजीनियर, डॉक्टर, व्यवसाय आदि के क्षेत्र में भी उल्लेखनीय कार्य किया है. यह सीबीएइई से संबद्ध एक अंग्रेजी माध्यम आवासीय विद्यालय है और सैनिक स्कूल सोसाइटी रक्षा मंत्रालय नयी दिल्ली से संबद्ध है. सैनिक स्कूलों में प्रवेश अखिल भारतीय सैनिक स्कूल प्रवेश परीक्षा के माध्यम से होती है, जो राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी द्वारा हर साल जनवरी में आयोजित की जाती है. परीक्षा ओएमआर आधारित (बहुविकल्पीय प्रश्न) होती है. शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए प्रवेश परीक्षा जनवरी में होगी. प्रवेश परीक्षा में आवेदन 01 अप्रैल 2011 से 31 मार्च 2013 (दोनों तिथियां सम्मिलित) के बीच जन्मे लड़के और लड़कियां सत्र 2026-27 के लिए कक्षा नौंवी में प्रवेश के लिए प्रवेश परीक्षा के लिए आवेदन करने के पात्र हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
OM PRAKASH RAWANI

लेखक के बारे में

By OM PRAKASH RAWANI

OM PRAKASH RAWANI is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola