धनबाद पुलिस के एनकाउंटर में गैंगस्टर प्रिंस खान के दो गुर्गे को लगी गोली, एक की टूटी टांग

Edited by Sameer Oraon
Updated:
विज्ञापन

धनबाद में प्रिंस खान के गुर्गों के साथ मुठभेड़ के बाद पुलिस के अधिकारी. फोटो: प्रभात खबर

Prince Khan Dhanbad: धनबाद में पुलिस और अपराधियों के बीच मुठभेड़ में फरार अपराधी प्रिंस खान गिरोह के तीन गुर्गे घायल हो गए. पुलिस ने भागाबांध ओपी क्षेत्र में कार्रवाई करते हुए तीनों को गिरफ्तार किया. घटनास्थल से हथियार और कारतूस भी बरामद किए गए. पुलिस गिरोह के अन्य सदस्यों की तलाश में जुटी है. इससे संबंधित पूरी खबर नीचे पढ़ें.

विज्ञापन

Prince Khan Dhanbad: झारखंड के धनबाद में पुलिस ने कुख्यात अपराधी प्रिंस खान के गिरोह के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है. भागाबांध ओपी क्षेत्र में पुलिस और अपराधियों के बीच हुई मुठभेड़ में गिरोह के तीन गुर्गे घायल हो गए. इनमें से दो को गोली लगी है, जबकि एक का पैर टूट गया है. पुलिस ने तीनों को गिरफ्तार कर इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है.

गुप्त सूचना के बाद पुलिस ने की घेराबंदी

पुलिस को सूचना मिली थी कि प्रिंस खान गिरोह के कुछ सदस्य भागाबांध ओपी क्षेत्र में सक्रिय हैं और किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने की तैयारी में हैं. सूचना मिलते ही धनबाद पुलिस ने इलाके में विशेष अभियान चलाया और संदिग्धों की तलाश शुरू की. पुलिस ने इलाके की घेराबंदी कर संदिग्ध अपराधियों को पकड़ने की कोशिश की. इसी दौरान अपराधियों ने पुलिस को देखते ही भागने का प्रयास किया और फायरिंग शुरू कर दी.

Also Read: Ranchi: घर बैठे करें LPG सिलेंडर की बुकिंग, एजेंसी जाकर परेशान होने की जरूरत नहीं

जवाबी कार्रवाई में घायल हुए तीनों बदमाश

अपराधियों की फायरिंग के बाद पुलिस ने भी जवाबी कार्रवाई की. इस दौरान हुई मुठभेड़ में गिरोह के तीनों बदमाश घायल हो गए. पुलिस के अनुसार दो बदमाशों को गोली लगी है, जबकि तीसरा बदमाश भागने के दौरान गिरकर घायल हो गया, जिससे उसका पैर टूट गया. मुठभेड़ के बाद पुलिस ने तीनों को मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया और तुरंत इलाज के लिए अस्पताल भेज दिया. फिलहाल अस्पताल में तीनों का इलाज चल रहा है.

घायल अपराधियों की हुई पहचान

पुलिस ने घायल बदमाशों की पहचान कर ली है. इनमें अमन सिंह उर्फ कुबेर, विक्की डोम और अफजल उर्फ अमन शामिल हैं. अमन सिंह उर्फ कुबेर पलामू जिले का रहने वाला बताया जा रहा है, जबकि विक्की डोम धनबाद का निवासी है. वहीं अफजल उर्फ अमन धनबाद के वासेपुर इलाके का रहने वाला है. मुठभेड़ के दौरान अफजल का पैर टूट गया है. इन अपराधियों में अमन सिंह उर्फ कुबेर, विक्की डोम और अमन सिंह उर्फ कुबेर को पैर में गोली लगी है, जबकि छत से कूदने के दौरान अफजल उर्फ अमन का पैर टूट गया.

Also Read: Giridih: सदर अस्पताल की बिजली गुल, मोबाइल की फ्लैश लाइट में हुआ घायलों का इलाज

विज्ञापन
Sameer Oraon

लेखक के बारे में

By Sameer Oraon

समीर उरांव, डिजिटल मीडिया में सीनियर जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर.कॉम में सीनियर कटेंट राइटर के पद पर हैं. झारखंड, लाइफ स्टाइल और स्पोर्ट्स जगत की खबरों के अनुभवी लेखक समीर को न्यूज वर्ल्ड में 5 साल से ज्यादा का वर्क एक्सपीरियंस है. वह खबरों की नब्ज पकड़कर आसान शब्दों में रीडर्स तक पहुंचाना बखूबी जानते हैं. साल 2019 में बतौर भारतीय जनसंचार संस्थान से पत्रकारिता करने के बाद उन्होंने हिंदी खबर चैनल में बतौर इंटर्न अपना करियर शुरू किया. इसके बाद समीर ने डेली हंट से होते हुए प्रभात खबर जा पहुंचे. जहां उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग और वैल्यू ऐडेड आर्टिकल्स लिखे, जो रीडर्स के लिए उपयोगी है. कई साल के अनुभव से समीर पाठकों की जिज्ञासाओं का ध्यान रखते हुए SEO-ऑप्टिमाइज्ड, डेटा ड्रिवन और मल्टीपल एंगल्स पर रीडर्स फर्स्ट अप्रोच राइटिंग कर रहे हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola