Ranchi: घर बैठे करें LPG सिलेंडर की बुकिंग, एजेंसी जाकर परेशान होने की जरूरत नहीं

LPG cylinder crisis
Ranchi: रांची के एलपीजी उपभोक्ताओं को बुकिंग के लिए अब परेशान होने की जरूरत नहीं है. गैस एजेंसियों ने एलपीजी सिलेंडर बुकिंग के लिए पांच-पांच ऑप्शन दिए हैं. नीचे पढ़ें पूरी जानकारी...
Ranchi: घरेलू एलपीजी सिलेंडर की बुकिंग घर बैठे आसानी से की जा सकती है. इसके लिए गैस एजेंसी जाने की जरूरत नहीं है. इंडेन, भारत गैस और एचपी गैस के उपभोक्ता पांच अलग-अलग माध्यमों के जरिए सिलेंडर बुक कर सकते हैं. हालांकि सिलेंडर बुकिंग के लिए पिछली डिलीवरी के बाद कम से कम 25 दिनों का अंतर होना जरूरी है. अगर 25 दिन पूरे नहीं हुए हैं तो बुकिंग नहीं हो पायेगी. ऐसे में परेशान होने की जरूरत नहीं है. जब आप बुकिंग की कोशिश करेंगे, तो आपको मैसेज के जरिए यह जानकारी मिल जायेगी कि आपने पिछली बार कब गैस लिया था और अगली बार कब बुकिंग कर सकते हैं.
रांची के कई इलाकों में लोग रहे परेशान
राजधानी रांची के कई इलाकों में रविवार को भी लोग एलपीजी सिलेंडर लेने के लिए परेशान दिखे. लोग गैस एजेंसी की बाहर बड़ी संख्या में दिनभर जमे रहे. कुछ उपभोक्ताओं का दावा है कि ऑफलाइन बुकिंग के लिए जो नंबर जारी किए गए है, उसपर फोन नहीं लग रहा है और बुकिंग नहीं हो पा रही है. रांची सहित कई जिलों में एलपीजी सिलेंडर के लिए लोग परेशान हैं. हालांकि प्रशासनिक स्तर पर गैस एजेंसियों का निरीक्षण किया जा रहा है और लोगों से अपील की जा रही है कि वे पैनिक बुकिंग न करें. इससे लोड बढ़ेगा और जरूरतमंदों को भी दिक्कत होगी.
ये हैं रांची के गैस कंपनियों के नंबर
इंडेन
व्हाट्सऐप : 75888-88824
मिस्ड कॉल : 84549-55555
आईवीआरएस : 77189-55555
एप्लिकेशन : इंडियन ऑयल वन
वेब : cx.indianoil.in
भारत गैस
व्हाट्सऐप : 18002-24344
मिस्ड कॉल : 77109-55555
आईवीआरएस : 77150-12345
एप्लिकेशन : हेलो बीपीसीएल
वेब : my.ebharatgas.com
एचपी गैस
व्हाट्सऐप : 92222-01122
मिस्ड कॉल : 94936-02222
आईवीआरएस : 88888-23456
एप्लिकेशन : एचपी पे
वेब : https://myhpgas.in
ये भी पढ़ें…
चतरा एयर एंबुलेंस हादसा: 21 दिन बाद जंगल में मिला विमान का दूसरा इंजन
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By AmleshNandan Sinha
अमलेश नंदन सिन्हा प्रभात खबर डिजिटल में वरिष्ठ पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. इनके पास हिंदी पत्रकारिता में 20 से अधिक वर्षों का अनुभव है. रांची विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई करने के बाद से इन्होंने कई समाचार पत्रों के साथ काम किया. इन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत रांची एक्सप्रेस से की, जो अपने समय में झारखंड के विश्वसनीय अखबारों में से एक था. एक दशक से ज्यादा समय से ये डिजिटल के लिए काम कर रहे हैं. झारखंड की खबरों के अलावा, समसामयिक विषयों के बारे में भी लिखने में रुचि रखते हैं. विज्ञान और आधुनिक चिकित्सा के बारे में देखना, पढ़ना और नई जानकारियां प्राप्त करना इन्हें पसंद है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




