यूजी सेमेस्टर वन, थ्री व फाइव ओल्ड सेशन की परीक्षा स्थगित
Updated at : 14 May 2024 2:07 AM (IST)
विज्ञापन

सूचना बिनोद बिहारी महतो कोयलांचलन यूनिवर्सिटी ने सोमवार को जारी कर दी
विज्ञापन
धनबाद.
यूजी सेमेस्टर वन, थ्री व फाइव ओल्ड सेशन की परीक्षा स्थगित कर दी गयी है. इससे संबंधित सूचना बिनोद बिहारी महतो कोयलांचलन यूनिवर्सिटी ने सोमवार को जारी कर दी है. परीक्षा नियंत्रक ने बताया कि 17 मई से परीक्षा आयोजित होने वाली थी. लेकिन अपरिहार्य कारणों से इस परीक्षा को अगले आदेश तक स्थगित किया गया है.सरस्वती विद्या मंदिर भूली के छात्रों का शानदार प्रदर्शन :
भूली. सरस्वती विद्या मंदिर भूली के छात्रों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है. 12वीं विज्ञान में राजनंदनी महतो ने 87.6% अंक, प्राची प्रिया 86.2% अंक, सिद्धि ने 81.2% अंक प्राप्त कर क्रमश: प्रथम, द्वितीय व तृतीय रहे. वहीं वाणिज्य संकाय में ईशान राणा 86.2% के साथ स्कूल टॉपर रहे. सपना कुमारी 80% अंक प्राप्त का द्वितीय व मोहम्मद अली 79.4% अंक प्राप्त कर तृतीय स्थान पर रहे. साथ ही सरस्वती विद्या मंदिर भूली के सीबीएसई 10वीं की परीक्षा में भी छात्रों का उत्कृष्ठ प्रदर्शन रहा. शगुन कुमारी 93% अंक के साथ विद्यालय में प्रथम, विक्रम महतो 91.2% अंक के साथ द्वितीय व अंशु कुमारी 90.8% अंक के साथ तृतीय स्थान पर रहीं.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




