ePaper

Dhanbad News : अब पुरनाडीह स्वास्थ्य केंद्र को मिलेगा अपना भवन, हुआ शिलान्यास

Updated at : 03 Nov 2025 7:25 PM (IST)
विज्ञापन
Dhanbad News : अब पुरनाडीह स्वास्थ्य केंद्र को मिलेगा अपना भवन, हुआ शिलान्यास

Dhanbad News : अब पुरनाडीह स्वास्थ्य केंद्र को मिलेगा अपना भवन, हुआ शिलान्यास

विज्ञापन

Dhanbad News : टुंडी प्रखंड की पुरनाडीह पंचायत के बलकूस (चकामानपुर मौजा) में लगभग डेढ़ करोड़ की राशि से प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के नये भवन का निर्माण किया जायेगा. इसकी नींव सोमवार को रखी गयी. टुंडी विधायक मथुरा प्रसाद महतो, जिला परिषद अध्यक्ष शारदा सिंह, प्रमुख मालती मरांडी, जिप सदस्य मीना हेम्ब्रम व मुखिया बसंत नारायण तिवारी ने संयुक्त रूप से इसका शिलान्यास किया. अब तक यहां भवन नहीं था. पहले एक किराये के घर में स्वास्थ्य केंद्र चलता था. भवन निर्माण को लेकर ग्रामीणों में काफी खुशी है. मौके पर झामुमो प्रखंड अध्यक्ष फूलचंद् किस्कू, सरवन बेसरा, सरवन टुडू, बबलू सिंह, मनीष साव, इंद्रजीत कुमार मंडल, बबलू रजवार, आनंद महतो समेत दर्जनों लोग मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
NARAYAN CHANDRA MANDAL

लेखक के बारे में

By NARAYAN CHANDRA MANDAL

NARAYAN CHANDRA MANDAL is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola