ePaper

Dhanbad News : कलियुग में कीर्तन ही मुक्ति का सुलभ मार्ग : रामानुजाचार्य

Updated at : 04 Nov 2025 6:29 PM (IST)
विज्ञापन
Dhanbad News : कलियुग में कीर्तन ही मुक्ति का सुलभ मार्ग : रामानुजाचार्य

Dhanbad News : कलियुग में कीर्तन ही मुक्ति का सुलभ मार्ग : रामानुजाचार्य

विज्ञापन

Dhanbad News : शास्त्री नगर, जमुआटांड़ में आयोजित सप्ताहव्यापी संगीतमय श्रीमद्भागवत कथा के तीसरे दिन मंगलवार को भक्तिमय वातावरण में प्रवचन की अमृतवर्षा हुई. रामानुजाचार्य विक्रमाचार्यजी महाराज ने अपने प्रवचन में कहा कि कलियुग में भगवान के नाम संकीर्तन और नाम जाप ही मुक्ति का सुलभ मार्ग है. स्वामीजी ने आगे कहा कि जब मनुष्य बिना किसी स्वार्थ के ईश्वर की अनन्य भक्ति करता है, तो भगवान अपने भक्तों को कभी निराश नहीं करते हैं. इस अवसर पर सांसद ढुलू महतो की पत्नी सावित्री देवी एवं विधायक शत्रुघ्न महतो की पत्नी डोली देवी उपस्थित होकर स्वामीजी से आशीर्वाद प्राप्त किया और कथा का श्रवण किया. मौके पर मंदीप शास्त्री, प्रीति पांडेय, डॉ मुकेश कुमार राय, नीरजा राय, लतिका देवी, उदय सिंह, आदित्य सिंह राणा, शोभनाथ सिंह, दिलीप कुमार पाठक, प्रह्लाद राय, किरण राय, गामा सिंह, मनोज सिंह, बिजेंद्र सिंह, ओमप्रकाश साव आदि थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
NARAYAN CHANDRA MANDAL

लेखक के बारे में

By NARAYAN CHANDRA MANDAL

NARAYAN CHANDRA MANDAL is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola