धनबाद में झारखंड बांग्ला भाषा संस्कृति परिषद द्वारा सम्मान समारोह का किया गया आयोजन

Edited by Kunal Kishore
Updated:
विज्ञापन

धनबाद जिले के झरिया में झारखंड बांग्ला भाषा संस्कृति परिषद ने दीवर समाज के लोगों को सम्मानित किया. इस दौरान बी बी एम कॉलेज के फाउंडर प्रोफेसर सिद्धार्थ बनर्जी मौजूद रहे.

विज्ञापन

धनबाद : झरिया के पोद्दार पाड़ा स्थित हरिबोल मंदिर परिसर में झारखंड बांग्ला भाषा संस्कृति परिषद द्वारा एक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया. इस सम्मान समारोह के मुख्य अतिथि बी बी एम कॉलेज के फाउंडर प्रोफेसर सिद्धार्थ बनर्जी मौजूद रहे. वहीं धीवर समाज के हरिबोल मंडली को फूल और स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया. इस दौरान उन्होंने कहा कि धीवर समाज के कीर्तन झरिया पोद्दार पाड़ा स्थित हरिबोल कीर्तन सभा 150 साल से भी ज्यादा सालो से अपना परंपरा व संस्कृति को जीवित रखे हैं.

इन लोगों को किया गया सम्मानित

समाज के गोवर्धन धीवर को परिषद द्वारा सम्मानित किया गया. धीवर समाज के तपन धीवर, नारायण धीवर, त्रिभंगा धीवर, भोला धीवर, माणिक धीवर, किशन धीवर, शुशांता धीवर, शशांक शेखर ओझा, गोबिंदा धीवर आदि को परिषद द्वारा सम्मानित किया गया. संगीत शिल्पी अनिंदिता बनर्जी , शशांक शेखर ओझा, प्रोफेसर शीधार्थ बनर्जी को परिषद द्वारा सम्मानित किया गया.

गायक अनिंदिता बनर्जी के गीत पर झूमने को मजबूर हुए लोग

मुख्य अतिथि ने कहा धीवर समिति को आज सम्मानित कर मुझे अपने पर गर्व हो रहा है. यह समिति बंगला संस्कृति के परंपरा के वाहक हैं. कोलकाता बंगला चैनल के संगीतकार अनिंदिता बनर्जी लोक गीत पर सभी को झूमने पर मजबूर कर दिया. कार्यक्रम में धीवर समिति द्वारा रंगारंग कीर्तन से सभी का मन मोह लिया. आज के कार्यक्रम के मंच संचालन परिषद के सहायक सचिव मिताली ने किया. परिषद के अध्यक्ष अजय मुखाजी, सचिव समीर गोस्वामी, सहायक सचिव मिताली मुखर्जी संयुक्त रूप से आज के मुख अतिथि को सम्मानित किया. कार्यक्रम को सफल बनाने में पिनाकी राय, शुशांत बनर्जी, कल्याण घोषाल, तपन धीवर आदि का योगदान रहा. वहीं कार्यक्रम का अंत धन्यवाद ज्ञापन कर परिषद के संयुक्त सचिव कल्याण घोषाल ने किया.

Also Read: dhanbad news : 172 युवाओं को मिली नौकरी, 217 हुए शॉर्ट लिस्ट

विज्ञापन
Kunal Kishore

लेखक के बारे में

By Kunal Kishore

कुणाल ने IIMC , नई दिल्ली से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा की डिग्री ली है. फिलहाल, वह प्रभात खबर में झारखंड डेस्क पर कार्यरत हैं, जहां वे बतौर कॉपी राइटर अपने पत्रकारीय कौशल को धार दे रहे हैं. उनकी रुचि विदेश मामलों, अंतरराष्ट्रीय संबंध, खेल और राष्ट्रीय राजनीति में है. कुणाल को घूमने-फिरने के साथ पढ़ना-लिखना काफी पसंद है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola