DHANBAD NEWS : विधानसभा चुनाव को लेकर जदयू प्रदेश अध्यक्ष बिहार के सीएम से मिले

Published at :03 Oct 2024 1:37 AM (IST)
विज्ञापन
DHANBAD NEWS : विधानसभा चुनाव को लेकर जदयू प्रदेश अध्यक्ष बिहार के सीएम से मिले

DHANBAD NEWS :झारखंड जदयू के झारखंड प्रदेश अध्यक्ष सह राज्यसभा सांसद खीरु महतो पटना स्थित मुख्यमंत्री आवास में पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष सह बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से मिले.

विज्ञापन

DHANBAD NEWS : झारखंड जदयू के एक प्रतिनिधिमंडल झारखंड प्रदेश अध्यक्ष सह राज्यसभा सांसद खीरु महतो के नेतृत्व में पटना स्थित मुख्यमंत्री आवास में बुधवार को पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष सह बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से मिला. श्री महतो ने झारखंड के झरिया, टुंडी, मांडू, छतरपुर तथा मांडर में सफलतापूर्वक आयोजित कार्यकर्ता सम्मेलन की रिपोर्ट सौंपी. इस दौरान झारखंड में होने वाली विधानसभा चुनाव को लेकर सघन रूप से चर्चा हुई. श्री खीरु महतो ने मुख्यमंत्री से झारखंड में 11 सीटों का मांग की. इस पर मुख्यमंत्री ने कहा कि इस मामले को लेकर पार्टी के कार्यकारी अध्यक्ष संजय झा बहुत जल्द भाजपा के साथ बात करेंगे. इस दौरान बिहार सरकार के मंत्री सह झारखंड प्रभारी अशोक चौधरी भी मौजूद थे. प्रतिनिधि मंडल में मुख्य रूप से झारखंड सरकार के पूर्व मंत्री सुधा चौधरी, धनबाद जिलाध्यक्ष पिंटू कुमार सिंह, प्रदेश महासचिव दीप नारायण सिंह, युवा प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष निर्मल सिंह, युवा प्रकोष्ठ के प्रदेश उपाध्यक्ष अशोक सिन्हा तथा धनबाद नगर अध्यक्ष धनलाल दुबे मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन