लॉर्ड्स में महामुकाबला! इंग्लैंड ने किया 15 सदस्यीय टीम का ऐलान, लेकिन इन 5 अनकैप्ड खिलाड़ियों के नाम ने उड़ाए सबके होश

Author Ritu Raj
Updated:
विज्ञापन

नट साइवर-ब्रंट

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

England women squad: अगले महीने लॉर्ड्स के मैदान पर भारत और इंग्लैंड की महिला टीमों के बीच होने वाले एकमात्र टेस्ट मैच के लिए मेजबान टीम का ऐलान हो चुका है. 15 सदस्यों वाले इस स्क्वॉड में इंग्लैंड ने युवाओं पर बड़ा दांव खेलते हुए 5 अनकैप्ड खिलाड़ियों को टीम में जगह दी है.

विज्ञापन

England women squad: भारतीय महिला क्रिकेट टीम के खिलाफ अगले महीने होने वाले एकमात्र टेस्ट मैच के लिए इंग्लैंड ने अपनी 15 सदस्यीय टीम का ऐलान कर दिया है. 10 से 13 जुलाई तक लॉर्ड्स क्रिकेट ग्राउंड पर खेले जाने वाले इस मैच के लिए मेजबान टीम ने युवाओं पर भरोसा जताया है. इंग्लैंड के इस स्क्वॉड में बल्लेबाजी ऑलराउंडर एलिस कैप्सी और बाएं हाथ की प्रतिभाशाली स्पिनर टिली कॉर्टीन-कोलमैन को शामिल किया गया है. यह पहला मौका है जब ये दोनों खिलाड़ी इंग्लैंड की टेस्ट टीम का हिस्सा बनी हैं.

विज्ञापन

चार्ली डीन टीम से बाहर

टीम चयन की बात करें तो मैडी विलियर्स इस मैच के जरिए अपना टेस्ट डेब्यू करना चाहेंगी. वहीं लंकाशायर की तेज गेंदबाज ग्रेस पॉट्स और विकेटकीपर-बल्लेबाज एली थ्रेलकेल्ड के पास इंग्लैंड के लिए किसी भी फॉर्मेट में अपना पहला अंतरराष्ट्रीय मैच खेलने का सुनहरा मौका होगा. बल्लेबाजी को मजबूती देने के लिए एमा लैम्ब और तेज गेंदबाजी में धार के लिए इस्सी वोंग को टीम में शामिल किया गया है. हालांकि, सबसे चौंकाने वाला फैसला स्पिनर चार्ली डीन को टीम में जगह न देना रहा.

नेट साइवर-ब्रंट संभालेंगी इंग्लैंड की कमान

भारत के खिलाफ होने वाला 4-दिवसीय एकमात्र टेस्ट मैच क्रिकेट के मक्का कहे जाने वाले ‘लॉर्ड्स’ के मैदान पर खेला जाने वाला पहला महिला टेस्ट होगा. इस ऐतिहासिक मैच में इंग्लैंड की कमान नेट साइवर-ब्रंट के हाथों में होगी और वह लॉर्ड्स में टेस्ट कप्तानी करने वाली पहली इंग्लिश महिला कप्तान बनेंगी. जबकि अनुभवी हीथर नाइट अपने करियर का 15वां टेस्ट मैच खेलने उतरेंगी.

एकमात्र टेस्ट के लिए इंग्लैंड महिला टीम


नेट साइवर-ब्रंट (कप्तान), टैमी ब्यूमोंट, लॉरेन बेल, माइया बाउचियर, एलिस कैप्सी, टिली कॉर्टीन-कोलमैन, सोफी एक्लेस्टोन, लॉरेन फाइलर, एमी जोन्स, हीथर नाइट, एम्मा लैम्ब, ग्रेस पॉट्स, ऐली थ्रेलकेल्ड, मैडी विलियर्स, और इस्सी वोंग.

इसे भी पढ़े- भारतीय महिला टीम को लगा तगड़ा झटका, अचानक बाहर हुई ये स्टार खिलाड़ी; ICC ने रातों-रात इस मिस्ट्री प्लेयर को टीम में किया शामिल

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola