आइडीएसपी ने लिया स्वास्थ्य केंद्रों का जायजा

Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 18 May 2024 3:03 PM

विज्ञापन

डायरिया के मरीजों को लेकर विशेष चौकसी बरतने का दिया निर्देश

विज्ञापन

वरीय संवाददाता, धनबाद.

जिले के स्वास्थ्य केंद्रों में हीट वेव से बचाव के लिए किये गये इंतजाम का आइडीएसपी की टीम ने गुरुवार व शुक्रवार को गोविंदपुर, निरसा, बलियापुर, टुंडी समेत अन्य स्वास्थ्य केंद्रों में पहुंची. गाइडलाइन के अनुसार सभी स्वास्थ्य केंद्रों में किये गये इंतजाम की जानकारी ली. साथ ही स्वास्थ्य केंद्र के एमओआइसी को आवश्यक दिशा निर्देश दिये. बता दें कि हीट वेव को लेकर राज्य सरकार व स्वास्थ्य मुख्यालय गंभीर है. हीट वेव से बचाव व इससे पीड़ित मरीजों को तत्काल राहत व चिकित्सा व्यवस्था मुहैया कराने के लिए खास गाइडलाइन जारी की गयी है. इसकी मॉनेटरिंग की जिम्मेवारी स्वास्थ्य विभाग के अधीन आइडीएसपी को सौंपी गयी है. आइडीएसपी को रोज जिले में चिह्नित होने वाले मरीजों का डाटा तैयार कर उचित चिकित्सा सुविधा मुहैया कराने की जिम्मेवारी सौंपी गयी है. इधर बरसात में जिले में कुछ जगहों पर डायरिया का प्रकोप बढ़ जाता है. पिछले साल निरसा में 70 से ज्यादा डायरिया से ग्रसित मरीजों की पहचान हुई थी. इसे देखते हुए आइडीएसपी की टीम ने सभी स्वास्थ्य केंद्र के प्रभारियों को विशेष चौकसी बरतने का निर्देश दिया है. खासकर बरसात शुरू होने के साथ डायरिया से ग्रसित हरएक-एक मरीज की रिपोर्टिंग करने का निर्देश दिया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola