Dhanbad News: व्यापारी को कमरे में बंद कर आठ खस्सी लूटे

Updated:
विज्ञापन

Dhanbad News: निरसा के हड़ियाजाम की घटना, पुलिस कर रही जांच

विज्ञापन

Dhanbad News: निरसा के हड़ियाजाम की घटना, पुलिस कर रही जांचDhanbad News: निरसा थाना क्षेत्र के हड़ियाजाम एनएच के किनारे खस्सी व्यापारी चांदु आइच के घर की कुंडी बाहर से बंद कर शनिवार की रात चारपहिया वाहन से आये अपराधियों ने आठ खस्सी लूट कर फरार हो गये. अपराधियों ने श्री आइच को घर के कमरे में बंद कर दिया था. आसपास के दो-तीन घरों के बाहर लगे बल्व अपराधियों ने खोल दिया था. अपराधी श्री आइच के घर से 30 किलो का एक खस्सी भी ले भागे. भुक्तभोगी के अनुसार अपराधियों ने बकरों को स्प्रे से बेहोश कर दिया था. उसके बाद वाहन पर लोड कर सभी बकरे ले भागे. तीन बकरे व उसके दो बच्चे अपराधी ले जाने में असफल रहे. श्री आइच के घर में 11 बकरे थे. इस संबंध में उन्होंने निरसा थाना में लिखित शिकायत की है. पुलिस छानबीन कर रही है. निरसा पुलिस के अनुसार अपराधियों की पहचान कर ली गयी है. जल्द उनकी गिरफ्तारी होगी.

चारपहिया वाहन से आये अपराधियों ने दिया घटना को अंजाम

भुक्तभोगी ने बताया कि घटना से एक दिन पहले चार-पांच लोग खस्सी लेने उनकी दुकान पर आयेथे. इस दौरान अपराधियों ने आसपास के घरों को रेकी की थी. इसके बाद शनिवार की रात घटना को अंजाम दिया. लोगों का कहना है कि निरसा पुराना थाना की शिफ्टिंग के बाद इलाके में आपराधिक गतिविधियां बढ़ गयी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
OM PRAKASH RAWANI

लेखक के बारे में

By OM PRAKASH RAWANI

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola