ePaper

Dhanbad News : मछियारा फ्लाईओवर में एंबुलेंस को कार ने मारी टक्कर, हताहत नहीं

Updated at : 30 Oct 2025 9:03 PM (IST)
विज्ञापन
Dhanbad News : मछियारा फ्लाईओवर में एंबुलेंस को कार ने मारी टक्कर, हताहत नहीं

Dhanbad News : मछियारा फ्लाईओवर में एंबुलेंस को कार ने मारी टक्कर, हताहत नहीं

विज्ञापन

Dhanbad News : धनबाद-बोकारो फोरलेन मछियारा फ्लाईओवर पर मुचिराइडीह रेलवे फाटक के ठीक ऊपर बोकारो से धनबाद की ओर जा रहा एक खाली 108 एम्बुलेंस टर्निंग में असंतुलित होकर ब्रिज के कोने से अचानक टकरा गया. इसी बीच पीछे से आ रही एक कार ने एंबुलेंस के पीछे जोरदार टक्कर मार दी. हालांकि इस दुर्घटना में किसी तरह की कोई जानमाल की क्षति नहीं हुई, परंतु दोनों वाहन क्षतिग्रस्त हो गये. पुल पर हुई इस जोरदार टक्कर में एम्बुलेंस का दाहिने तरफ का अगला हिस्सा पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया, जबकि एम्बुलेंस के पीछे कार की टक्कर से उक्त कार (जेएच 01 ईआर/2993) का अगला हिस्सा टूट गया है. घटना के समय काफी बारिश हा रही थी. सूचना पाकर महुदा पुलिस पहुंची और दोनों वाहनों को जब्त कर लिया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
NARAYAN CHANDRA MANDAL

लेखक के बारे में

By NARAYAN CHANDRA MANDAL

NARAYAN CHANDRA MANDAL is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola