ePaper

Dhanbad News: निकाय चुनाव को लेकर मुख्यालय ने मांगी संवेदनशील बूथों की रिपोर्ट

Updated at : 31 Oct 2025 1:29 AM (IST)
विज्ञापन
Dhanbad News: निकाय चुनाव को लेकर मुख्यालय ने मांगी संवेदनशील बूथों की रिपोर्ट

Dhanbad News: बूथवार संवेदनशीलता व भवनों का विवरण भी मांगा

विज्ञापन

Dhanbad News: बूथवार संवेदनशीलता व भवनों का विवरण भी मांगाDhanbad News: राज्य में नगर निगम चुनाव को लेकर प्रशासन की तैयारी तेज हो गयी है. राज्य निर्वाचन मुख्यालय ने सभी जिलों से बूथवार रिपोर्ट तलब की है, इसमें संवेदनशील व अति संवेदनशील बूथों का विस्तृत विवरण मांगा गया है. वहीं मतदान के लिए उपयोग किये जाने वाले भवनों की स्थिति, पहुंच मार्ग, सुरक्षा व्यवस्था और बुनियादी सुविधाओं का ब्योरा भी मांगा गया है. यह रिपोर्ट निर्वाचन प्रक्रिया को सुचारू, पारदर्शी और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के उद्देश्य से तैयार की जा रही है.

मतदान केंद्रों का किया जा रहा भौतिक सत्यापन

जानकारी के अनुसार निर्वाचन मुख्यालय के निर्देशानुसार, जिले के सभी अंचलों व नगर निकायों से संबंधित अधिकारी अपने-अपने क्षेत्रों के सभी मतदान केंद्रों का भौतिक सत्यापन कर रहे हैं. इसमें बूथों की सुरक्षा, बिजली-पानी की व्यवस्था, दिव्यांगों की सुविधा, सीसीटीवी कवरेज, भवन की मजबूती व संभावित भीड़ की स्थिति का विशेष रूप से आकलन किया जा रहा है. संवेदनशील बूथों की पहचान के लिए पिछले चुनावों के मतदान प्रतिशत, आपराधिक घटनाएं, विवादित इलाकों की रिपोर्ट और पुलिस इनपुट को भी ध्यान में रखा जा रहा है. इस संबंध में जिला पंचायती राज पदाधिकारी ने बताया कि मुख्यालय के निर्देशों के अनुरूप रिपोर्ट तैयार की जा रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
OM PRAKASH RAWANI

लेखक के बारे में

By OM PRAKASH RAWANI

OM PRAKASH RAWANI is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola