ePaper

पांच विधान सभा क्षेत्रों में खर्च करने में भाजपा आगे

Updated at : 16 Dec 2019 9:08 AM (IST)
विज्ञापन
पांच विधान सभा क्षेत्रों में खर्च करने में भाजपा आगे

धनबाद : धनबाद विधान सभा को छोड़कर जिले के शेष पांचों विधान सभा क्षेत्र सिंदरी, झरिया, बाघमारा, टुंडी व निरसा में भाजपा के उम्मीदवार खर्च करने में आगे चल रहे हैं. तीसरे चरण में हुए खर्च का ब्योरा रविवार को उम्मीदवारों ने व्यय कोषांग में जमा किया. अब उम्मीदवारों को 22 जनवरी को खर्च का […]

विज्ञापन

धनबाद : धनबाद विधान सभा को छोड़कर जिले के शेष पांचों विधान सभा क्षेत्र सिंदरी, झरिया, बाघमारा, टुंडी व निरसा में भाजपा के उम्मीदवार खर्च करने में आगे चल रहे हैं. तीसरे चरण में हुए खर्च का ब्योरा रविवार को उम्मीदवारों ने व्यय कोषांग में जमा किया.

अब उम्मीदवारों को 22 जनवरी को खर्च का पूरा डिटेल जमा करना होगा. 13 से 16 दिसंबर तक एवं 23 दिसंबर (मतगणना के दिन) को जो खर्च होगा, उसका पूरा ब्योरा 22 जनवरी तक अप-टू-डेट कर शपथ पत्र के साथ निर्वाचन पदाधिकारी को जमा करना है. बताते चलें कि नामांकन से लेकर 14 दिसंबर तक हुए खर्च का ब्योरा तीन चरणों में जमा करना था.
12 से लेकर 14 दिसंबर तक कुछ स्टार प्रचारक व रोड शो का कार्यक्रम भी हुआ है. इस दौरान कितना खर्च हुआ है, उसका आकलन व्यय कोषांग कर रहा है. 22 जनवरी को ही स्पष्ट हो पायेगा कि चुनाव में किस उम्मीदवार ने कितना खर्च किया है. उम्मीदवारों को अधिकतम 28 लाख रुपये ही खर्च करना है.
खर्च के ब्योरे पर एक नजर
धनबाद : मन्नान मल्लिक (कांग्रेस) : 9 लाख 02 हजार, राज सिन्हा (भाजपा) : 8 लाख 12 हजार.
झरिया : रागिनी सिंह(भाजपा) : 12 लाख 46 हजार, पूर्णिमा नीरज सिंह (कांग्रेस) : 10 लाख 96 हजार, योगेंद्र यादव (जेवीएम) : 4 लाख 96 हजार, अवधेश यादव (आजसू) : 3 लाख 13 हजार.
टुंडी : विक्रम पांडेय (भाजपा) : 12 लाख 18 हजार, मथुरा महतो (झामुमो) :10 लाख 68 हजार, सबा अहमद (जेवीएम) :8 लाख 30 हजार, राज किशोर (आजसू) : 8 लाख 18 हजार, ज्ञान रंजन (निर्दलीय) : 5 लाख.
बाघमारा : ढुलू महतो (भाजपा) : 10 लाख 05 हजार, जलेश्वर महतो (कांग्रेस) : 7 लाख 22 हजार, सुभाष राय (जदयू) : 3 लाख 80 हजार.
निरसा : अपर्णा सेनगुप्ता (भाजपा) : 11 लाख 61 हजार, अशोक कुमार मंडल (झामुमो) : 6 लाख 7 हजार, अरूप चटर्जी (मासस) : 3 लाख 52 हजार.
सिंदरी : इंद्रजीत महतो (भाजपा) : 11 लाख 29 हजार, फूलचंद मंडल (झामुमो) : 8 लाख 10 हजार, आनंद महतो ( मासस) : 4 लाख 61 हजार, रमेश राही (जेवीएम) : 4 लाख 73 हजार, सदानंद महतो (आजसू) : 2 लाख 5 हजार.
धनबाद में मन्नान मल्लिक खर्च में आगे
धनबाद में कांग्रेस प्रत्याशी मन्नान मल्लिक खर्च करने में आगे चल रहे हैं. 12 दिसंबर तक मन्नान मल्लिक ने 09 लाख दो हजार रुपया खर्च दिखाया है. चुनाव प्रचार के लिए कांग्रेस नेता सह सिने स्टार राज बब्बर व राजस्थान के उप मुख्य मंत्री सचिन पायलट भी आये हैं, उनकी सभा में हुए खर्च को भी दिखाना है. भाजपा प्रत्याशी राज सिन्हा ने आठ लाख 12 हजार खर्च दिखाया है. प्रधानमंत्री की सभा व रोड शो आदि के खर्च को भी दिखाना है.
रागिनी, इंद्रजीत, अपर्णा, ढुलू व विक्रम खर्च में आगे
झरिया, सिंदरी, बाघमारा, निरसा व टुंडी विधान सभा में भाजपा प्रत्याशी खर्च करने में आगे हैं. झरिया की भाजपा प्रत्याशी रागिनी सिंह ने तीन चरणों में 12 लाख 46 हजार रुपये खर्च दिखाया है.
सिंदरी के भाजपा प्रत्याशी इंद्रजीत महतो ने 11 लाख 29 हजार, टुंडी से विक्रम पांडेय ने 12 लाख 18 हजार, बाघमारा से ढुलू महतो ने 10 लाख 05 हजार, निरसा से अपर्णा सेनगुप्ता ने 11 लाख 61 हजार रुपये खर्च दिखाया है.धनबाद विधान सभा के मासस प्रत्याशी बीरू आनंद ने खर्च का ब्योरा नहीं दिया है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola