बक्सर के राजपुर में राजस्व महाअभियान तेज, 16,104 मामलों की जांच शुरू, हजारों रैयतों को राहत की उम्मीद

Edited by Ragini Sharma
Updated:
विज्ञापन

महाअभियान की तस्वीर

Rajaswa vibhag Buxar News: बक्सर में राजस्व महा अभियान के तहत 16,104 लंबित मामलों की जांच प्रक्रिया तेज कर दी गई है. प्रशासन ने सभी आवेदनों को हलका कर्मचारियों के पास जांच के लिए भेज दिया है.सभी दस्तावेजों की स्कैनिंग पूरी कर पारदर्शी तरीके से प्रक्रिया आगे बढ़ाई जा रही है. इस अभियान से हजारों रैयतों को भूमि विवादों में बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है.

विज्ञापन

Rajaswa vibhag Buxar News: (पंकज कमल) बक्सर जिले के राजपुर प्रखंड में राजस्व महा अभियान के तहत लंबित आवेदनों के निष्पादन की प्रक्रिया अब तेज कर दी गई है. सरकार के निर्देश के बाद प्रशासन ने सभी प्राप्त आवेदनों को संबंधित राजस्व कर्मियों के पास जांच के लिए भेजना शुरू कर दिया है. इस कार्रवाई के बाद हजारों रैयतों को वर्षों से लंबित मामलों में राहत मिलने की उम्मीद बढ़ गई है.

राजस्व महा अभियान में 16 हजार से अधिक आवेदन

जानकारी के अनुसार, राजपुर प्रखंड के सभी पंचायतों से विगत वर्ष चलाए गए राजस्व महा अभियान के दौरान कुल 16,104 आवेदन प्राप्त हुए थे. ये आवेदन भूमि और राजस्व से जुड़े विभिन्न मामलों से संबंधित हैं. अब इन सभी मामलों के निष्पादन की प्रक्रिया को गति दे दी गई है.

प्रशासनिक रिकॉर्ड के अनुसार ये आवेदन प्रखंड के 237 मौजों से एकत्र किए गए थे. इतने बड़े पैमाने पर मामलों के निपटारे को लेकर प्रशासन पूरी तरह सक्रिय नजर आ रहा है.

सभी आवेदनों की स्कैनिंग पूरी

प्रक्रिया को पारदर्शी और सुरक्षित बनाने के लिए सभी आवेदनों की शत-प्रतिशत स्कैनिंग का कार्य पूरा कर लिया गया है. इससे दस्तावेजों की सुरक्षा सुनिश्चित हो सकेगी और किसी भी प्रकार की गड़बड़ी की संभावना को कम किया गया है.

गायब आवेदनों पर प्रशासन सख्त

स्कैनिंग और मिलान के दौरान कुछ आवेदन गायब पाए गए हैं, जिससे प्रशासनिक स्तर पर चिंता जताई गई है. इस स्थिति में संबंधित रैयतों को फोन कर कार्यालय बुलाया जा रहा है ताकि उनके मामलों को भी दोबारा दर्ज कर समय पर निष्पादित किया जा सके.

हलका कर्मचारियों को भेजे गए सभी मामले

सीओ डॉ. शोभा कुमारी ने बताया कि राजस्व महा अभियान के तहत प्राप्त सभी 16,104 आवेदनों को संबंधित हलका कर्मचारियों के पास जांच के लिए भेज दिया गया है. इसके लिए निर्धारित समय सीमा 17 जून 2026 तय की गई थी, जिसके अनुसार कार्य को समय पर पूरा कर लिया गया है.

अब हलका कर्मचारियों द्वारा जांच रिपोर्ट सौंपे जाने के बाद आगे की अग्रेतर कार्रवाई शुरू की जाएगी.

हजारों रैयतों को राहत की उम्मीद

इस पूरी प्रक्रिया से प्रखंड के हजारों रैयतों के लंबे समय से लंबित भूमि और राजस्व संबंधी मामलों के तेजी से निपटारे की उम्मीद जगी है. स्थानीय लोगों को भरोसा है कि इस अभियान से उनके पुराने विवाद और दस्तावेजी समस्याएं जल्द समाप्त हो सकती हैं.

राजपुर में राजस्व महा अभियान के तहत चल रही यह कार्रवाई प्रशासन की सक्रियता को दर्शाती है. आने वाले दिनों में जांच रिपोर्ट के आधार पर मामलों का निष्पादन तेज होने की संभावना है, जिससे आम लोगों को बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है.

Also Read : आरा के सपना सिनेमा के पास भीषण अगलगी, इलेक्ट्रॉनिक्स शोरूम जलकर राख

विज्ञापन
Ragini Sharma

लेखक के बारे में

By Ragini Sharma

मैं रागिनी शर्मा वर्तमान में पटना स्थित प्रभात खबर डिजिटल की टीम के साथ कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हूं. यहां मैं बिहार के विभिन्न जिलों से जुड़ी अहम खबरों, राजनीतिक-सामाजिक मुद्दों और ट्रेंडिंग विषयों पर काम कर रही हूं. मेरा उद्देश्य हर खबर को सरल, सटीक और प्रभावी तरीके से प्रस्तुत करना है, ताकि पाठक न सिर्फ जानकारी प्राप्त करें बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें और डिजिटल पत्रकारिता को और अधिक सार्थक बनाया जा सके. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही मैंने प्रिंट और डिजिटल मीडिया की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. अपने कॉलेज के समय में हिंदुस्तान के साथ इंटर्नशिप के दौरान मुझे पहली बार वेब पोर्टल पर खबर लिखने और डिजिटल न्यूज राइटिंग का व्यावहारिक अनुभव मिला. इसी दौरान मैंने न्यूज़ लेखन, हेडलाइन स्ट्रक्चर और डिजिटल स्टोरी प्रेजेंटेशन की बुनियादी समझ विकसित की. इसके बाद वर्ष 2025 में पत्रकारिता में ग्रेजुएशन पूरा करने के साथ ही मैंने अपने प्रोफेशनल करियर की शुरुआत की. डिजिटल मीडिया में मेरी पहली भूमिका फर्स्ट बिहार झारखंड के साथ रही, जहाँ मैंने एंकरिंग और ग्राउंड रिपोर्टिंग के माध्यम से बिहार के जमीनी मुद्दों को कवर किया. इस दौरान मैंने राज्य की राजनीति, सामाजिक सरोकारों और आम जनता से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर सक्रिय रूप से रिपोर्टिंग की.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन