ट्रक-ऑटो की टक्कर में एक शख्स की मौत, चार गंभीर रूप से घायल

तेतुलमारी : तेतुलमारी राजगंज मार्ग के शक्ति चौक के समीप रविवार को करीब 11 बजे ट्रक ओर ऑटो के बीच आमने सामने टक्कर में ऑटो सवार आजाद नगर भुली निवासी 20 वर्षीय अफताब उर्फ सोनु अंसारी की मौके पर ही मौत हो गयी, जबकि अन्य चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गये. घायलों के […]
तेतुलमारी : तेतुलमारी राजगंज मार्ग के शक्ति चौक के समीप रविवार को करीब 11 बजे ट्रक ओर ऑटो के बीच आमने सामने टक्कर में ऑटो सवार आजाद नगर भुली निवासी 20 वर्षीय अफताब उर्फ सोनु अंसारी की मौके पर ही मौत हो गयी, जबकि अन्य चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गये.
घायलों के नाम मो. सैलुन, मो. रफीक, आहिल रजा, वाहिदा खातुन हैं. सभी घायल को इलाज के लिए पीएमसीएच अस्पताल धनबाद भेजा गया है. ट्रक समेत चालक पकड़ा गया है. तेतुलमारी पुलिस दोनों वाहनों को जब्त कर थाना ले आयी. ऑटो रिक्शा भुली आजाद नगर से कुर्मीटाड तोपचाची जा रहा था.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




