बंगाल की खाड़ी में चक्रवाती तूफान सक्रिय

Updated at : 23 Oct 2019 2:51 AM (IST)
विज्ञापन
बंगाल की खाड़ी में चक्रवाती तूफान सक्रिय

आज से तीन दिनों तक बारिश की संभावना मौसम विभाग ने जारी की चेतावनी धनबाद : कोयलांचल में अगले दो-तीन दिनों तक मध्यम से भारी बारिश हो सकती है. बंगाल की खाड़ी में चक्रवाती तूफान के सक्रिय होने के कारण बुधवार से यहां बारिश के आसार बढ़ गये हैं. मौसम विभाग के अनुसार बंगाल की […]

विज्ञापन

आज से तीन दिनों तक बारिश की संभावना

मौसम विभाग ने जारी की चेतावनी

धनबाद : कोयलांचल में अगले दो-तीन दिनों तक मध्यम से भारी बारिश हो सकती है. बंगाल की खाड़ी में चक्रवाती तूफान के सक्रिय होने के कारण बुधवार से यहां बारिश के आसार बढ़ गये हैं.

मौसम विभाग के अनुसार बंगाल की खाड़ी में लो प्रेशर बन रहा है. अगले 24 घंटे के दौरान इसके गति पकड़ने की संभावना है. चक्रवाती तूफान के आंध्र प्रदेश की तरफ बढ़ने की उम्मीद है. इसका प्रभाव झारखंड के कई जिलों पर पड़ने की उम्मीद है. इसमें धनबाद भी शामिल है. बुध एवं गुरुवार को कहीं तेज तो कहीं हल्की बारिश हो सकती है. 25 अक्तूबर यानी धनतेरस को भी बारिश की उम्मीद है. मौसम विभाग ने लोगों से सतर्क रहने को कहा है. कहीं-कहीं वज्रपात भी हो सकती है.

यह चक्रवाती तूफान व बारिश दीपावली एवं धनतेरस का मजा किरकिरा कर सकता है. मार्केट पर भी इसका बुरा असर पड़ सकता है. दीपावली के दिन भी बादल छाये रहने तथा हल्की बारिश की भी उम्मीद है. अगर ऐसा हुआ तो लोग दीपावली में आतिशबाजी का आनंद नहीं ले पायेंगे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola