कार ने बाइक में मारा धक्का युवक को ले जाकर मारपीट
Updated at : 15 Apr 2019 7:47 AM (IST)
विज्ञापन

देवघर : कुंडा थानांतर्गत देवसंघ-सातर रोड पर इंडेन गैस गोदाम के समीप शाम करीब छह बजे तेज गति से जा रही कार (एमएच 04 आर 6903) ने ग्लैमर बाइक (जेएच 15 एस 1970) में धक्का मार दिया. इस दौरान कार सामने खेत में गिर गया. घटना में बाइक चालक को थोड़ी चोट भी लगी. घटना […]
विज्ञापन
देवघर : कुंडा थानांतर्गत देवसंघ-सातर रोड पर इंडेन गैस गोदाम के समीप शाम करीब छह बजे तेज गति से जा रही कार (एमएच 04 आर 6903) ने ग्लैमर बाइक (जेएच 15 एस 1970) में धक्का मार दिया. इस दौरान कार सामने खेत में गिर गया. घटना में बाइक चालक को थोड़ी चोट भी लगी.
घटना के बाद बाइक सवार के कुछ परिचित घटनास्थल पर आये और कार सवार के एक परिचित बंपास टाउन निवासी युवक को उठाकर वे लोग दुर्गापुर ले गये. वहां ले जाकर उसके साथ मारपीट की और उसे एक कमरे में बंद कर दिया.
घटना की सूचना मिलते ही कुंडा थाना प्रभारी एके टोपनो पुलिस बलों के साथ दुर्गापुर पहुंचे और बंधक बनाये युवक को मुक्त कराकर थाना लाया. दुर्घटनाग्रस्त कार व बाइक भी जब्त कर पुलिस थाना ले आयी है. समाचार लिखे जाने तक कुंडा थाने की पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




