मतदाता सूची में योग्य नाम जोड़ना सुनिश्चित करे प्रशासन: फुरकान

Author Balram
Updated:
विज्ञापन
मतदाता सूची में योग्य नाम जोड़ना सुनिश्चित करे प्रशासन: फुरकान

प्रशासन से प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व सांसद फुरकान अंसारी की अपील

विज्ञापन

मधुपुर. प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व सांसद फुरकान अंसारी ने कहा कि एसआइआर प्रक्रिया वर्तमान में जारी है. इस दौरान किसी भी प्रकार की चुनावी हेराफेरी, मतदाता सूची में अनियमितता या लोकतांत्रिक अधिकारों के उल्लंघन को स्वीकार नहीं किया जायेगा. उन्होंने कहा कि राज्य के विभिन्न हिस्सों से लगातार ऐसी शिकायतें सामने आ रही हैं कि भाजपा से जुड़े कुछ लोग स्वयं को बीएलओ, निर्वाचन आयोग के प्रतिनिधि या चुनाव प्रक्रिया से जुड़े अधिकारी बताकर मतदाताओं के बीच भ्रम फैलाने का प्रयास कर रहे हैं. कहीं नाम जोड़ने तो कहीं नाम हटाने के दावे किये जा रहे हैं, जो गंभीर चिंता का विषय है. फुरकान अंसारी ने कहा कि मतदाता सूची में नाम जोड़ने या हटाने का अधिकार केवल निर्वाचन आयोग और उसके अधिकृत अधिकारियों को ही प्राप्त है. किसी भी राजनीतिक दल या उसके कार्यकर्ता को यह अधिकार नहीं है. उन्होंने कहा कि यदि कोई व्यक्ति स्वयं को निर्वाचन प्रक्रिया से जुड़ा प्रतिनिधि बताकर लोगों को गुमराह करता है, तो उसके खिलाफ तत्काल कार्रवाई होनी चाहिए. उन्होंने यह भी कहा कि जिस प्रकार का माहौल बनाया जा रहा है, उससे यह संदेह उत्पन्न होता है कि कहीं एसआइआर प्रक्रिया का उपयोग चुनावी लाभ प्राप्त करने के लिए तो नहीं किया जा रहा है.

विज्ञापन
Balram

लेखक के बारे में

By Balram

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola