सोनारायठाढ़ी: पंचायत ज्ञान केंद्र से छात्र-छात्राओं को मिलेगा लाभ

Updated:
विज्ञापन
WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

सोनारायठाढ़ी, मगडीहा, बिंझा, भोड़ाजमुवा के विद्यार्थियों मिलेगा लाभ

विज्ञापन

सोनारायठाढ़ी. प्रखंड क्षेत्र के पंचायत मुख्यालयों में ज्ञान केंद्र का संचालन पंचायत के मुखिया द्वारा किया जा रहा है. विद्यार्थियों की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए जनप्रतिनिधियों ने पंचायत मुख्यालयों में पुस्तक, मैगजीन, समाचार पत्र समेत विभिन्न प्रकार की कहानी एवं अन्य शैक्षणिक पुस्तकों की व्यवस्था की है. प्रखंड के जरका वन, सोनारायठाढ़ी, मगडीहा, बिंझा, भोड़ाजमुवा समेत कई पंचायतों में ज्ञान केंद्र का संचालन होने से सुदूर क्षेत्र के विद्यार्थी काफी खुश हैं. इससे ग्रामीण क्षेत्र के छात्रों को अध्ययन सामग्री अपने ही पंचायत में उपलब्ध हो पा रही है, जिससे उन्हें पढ़ाई में सहूलियत मिल रही है. इस संबंध में मुखिया सुमित कुमार, शंकर मिस्त्री, खुर्शीद अंसारी, चमन परवीन समेत अन्य जनप्रतिनिधियों ने बताया कि छात्रों की जरूरत के अनुसार सभी प्रकार की पुस्तक, मैगजीन एवं समाचार पत्र जल्द ही ज्ञान केंद्र में उपलब्ध कराए जायेंगे. उन्होंने बताया कि वर्तमान में ज्ञान केंद्रों पर लगभग तीन सौ पुस्तकें उपलब्ध कराई जा चुकी हैं और आगे इसे और भी विस्तारित किया जायेगा.

विज्ञापन

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola