सौहार्द बिगाड़ने वालों को गिरफ्तार करेे पुलिस
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :16 Feb 2019 2:33 AM (IST)
विज्ञापन

सोनारायठाढ़ी : सरस्वती प्रतिमा विसर्जन को लेकर 12 फरवरी को प्रखंड के भौड़ाजमुआ पंचायत के पिपरा गांव में दो पक्षों के बीच तनाव की सूचना एक पक्ष के लोगों ने सांसद डॉ निशिकांत दुबे को दी. सांसद को बताया कि प्रतिमा विसर्जन के लिए एक पक्ष ने शोभा यात्रा नहीं निकालने दी. आधे गांव में […]
विज्ञापन
सोनारायठाढ़ी : सरस्वती प्रतिमा विसर्जन को लेकर 12 फरवरी को प्रखंड के भौड़ाजमुआ पंचायत के पिपरा गांव में दो पक्षों के बीच तनाव की सूचना एक पक्ष के लोगों ने सांसद डॉ निशिकांत दुबे को दी. सांसद को बताया कि प्रतिमा विसर्जन के लिए एक पक्ष ने शोभा यात्रा नहीं निकालने दी. आधे गांव में ही शोभा यात्रा घूमा कर विसर्जन कराना पड़ा.
सूचना मिलने के बाद सांसद शुक्रवार को गांव पहुंचे. ग्रामीणों ने घटना की जानकारी सांसद को दी व कहा कि एक पक्ष के लोगों ने माहौल बिगाड़ने के लिए शोभा यात्रा निकालने में बाधा डाली. जानकारी लेने के बाद सांसद ने सोनारायठाढ़ी पुलिस व प्रशासन से ऐसे लोगों को चिह्नित कर 24 घंटे के अंदर गिरफ्तार करने का निर्देश दिया.
मौके पर सांसद प्रतिनिधि सीताराम पाठक , भाजपा नेता संजयानंद झा, दशरथ साव, बीस सूत्री अध्यक्ष रामनारायण राय, अर्जुन सिंह, प्रखंड अध्यक्ष जयकांत मंडल , उपाध्यक्ष मुन्ना सिंह, कामेश्वर साह, मनोज मंडल, जगदंबा सिंह, भृगुनंदन राय, देवनंदन भोक्ता, जय प्रकाश भोक्ता, मोहन भोक्ता, बनवाली भोक्ता, भरत मंडल, द्वारिका नाथ मांझी, मंजीत यादव, अनिल महतो, निवास मांझी, राजदेव भोक्ता, सुखदेव भोक्ता, मणि भोक्ता, प्रवीण भोक्ता, नंदकिशोर भोक्ता, राजेंद्र भोक्ता आदि थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




