मिट्टी के घरों में रहने वालों को मिलेगा पीएम आवास का लाभ: मुखिया

Author Balram
Updated:
विज्ञापन
मिट्टी के घरों में रहने वालों को मिलेगा पीएम आवास का लाभ: मुखिया

मधुपुर: बड़ा नारायणपुर पंचायत में विकास योजनाओं पर विशेष ग्रामसभा

विज्ञापन

मधुपुर. प्रखंड क्षेत्र की बड़ा नारायणपुर पंचायत सचिवालय में बुधवार को पंचायत की मुखिया सफीना खातून के अध्यक्षता में पंचायत में विकास योजनाओं को लेकर विशेष ग्रामसभा आयोजित की गयी. इस अवसर पर मुखिया ने कहा कि ग्रामसभा के माध्यम से पंचायत के विभिन्न गांव में मनरेगा, 15वें वित्त आदि योजनाओं की समीक्षा किया जा रहा है. उन्होंने कहा कि वर्ष 2024-25 में पंचायत में हुए पीएम आवास प्लस के तहत योग्य लाभुकों की सूची तैयार किया जा रहा है. इसके बाद लाभुकों को पीएम आवास निर्माण को लेकर स्वीकृति पत्र दिया जायेगा. कहा कि सरकार का मुख्य उद्देश्य वैसे लाभुकों को पीएम आवास का लाभ पहुंचाना है जो अब भी मिट्टी-खपरैल के घरों में रह रहे हैं. इसको लेकर विशेष ग्रामसभा में सभी वार्ड सदस्यों व उपमुखिया को आमंत्रित किया गया, जिससे लाभुकों को चिह्नित कर उन्हें योजना का लाभ दिलाया जा सके. मौके पर पंचायत सचिव धीरेंद्र यादव आदि मौजूद थे.

विज्ञापन
Balram

लेखक के बारे में

By Balram

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola