देवघर : राज्यपाल ने बाबा से मांगी राज्य की समृद्धि

Published at :15 Aug 2018 6:11 AM (IST)
विज्ञापन
देवघर : राज्यपाल ने बाबा से मांगी राज्य की समृद्धि

देवघर : झारखंड की राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू रांची-दुमका एक्सप्रेस ट्रेन के विशेष कोच से मंगलवार की सुबह देवघर पहुंचीं. वह बाबा मंदिर में पूजा-अर्चना के बाद मानसरोवर तट स्थित इंटीग्रेटेड कंट्रोल रूम पहुंची जहां बोल बम के उद्घोष के साथ कांवरियों को संबोधित किया. साथ ही आइएमसीआर कंट्रोल रूम के माध्यम से मेला क्षेत्र व […]

विज्ञापन

देवघर : झारखंड की राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू रांची-दुमका एक्सप्रेस ट्रेन के विशेष कोच से मंगलवार की सुबह देवघर पहुंचीं. वह बाबा मंदिर में पूजा-अर्चना के बाद मानसरोवर तट स्थित इंटीग्रेटेड कंट्रोल रूम पहुंची

जहां बोल बम के उद्घोष के साथ कांवरियों को संबोधित किया. साथ ही आइएमसीआर कंट्रोल रूम के माध्यम से मेला क्षेत्र व रूट लाइन में उपलब्ध सुविधाओं की जानकारी ली. राज्यपाल ने कहा कि मैंने राज्य के सुख-शांति की कामना के साथ बाबा पर जलाभिषेक किया. कांवरियों से कहा कि आपलोग इतनी दूरी तय कर देवघर आते हैं, बावजूद जलाभिषेक के बाद आपके चेहरे पर न कोई थकान, न कोई परेशानी और न ही कोई चिंता दिखती है. आपलोग एक दिन जल चढ़ाते हैं, तो हमलोगों पर सालों भर शांति बरसती है. कार्यक्रम के बाद राज्यपाल बासुकिनाथ के लिए प्रस्थान कर गयी.

फौजदारीनाथ की पूजा : राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू ने मंगलवार को सपरिवार बाबा फौजदारीनाथ की पूजा अर्चना कर सुख समृद्धि की कामना की. मंदिर पंडों ने उन्हें षोडशोपचार विधि से पूजा आरती करायी. उन्होंने अरघा में जल डाल कर राज्य की जनता के सुखद जीवन व सुख-समृद्धि की कामना की. उन्होंने कहा कि शिव से ही प्रेरित होकर मन में अच्छे विचार आते हैं.

शिव तांडव ने मन मोहा

मयुराक्षी कला मंच में राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू के स्वागत में देवधर के कलाकार चंदन द्वारा शिव तांडव व सुष्मिता द्वारा सत्यम शिवम सुंदरम की अद‍्भूत प्रस्तुति से लोगों का मन मोहा. कलाकारों की इस प्रस्तुति को सभी ने सराहा.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola