बारिश से कोयला उत्पादन घट कर हुआ आधा
Updated at : 30 Jul 2018 6:05 AM (IST)
विज्ञापन

चितरा : एसपी माइंस चितरा कोलियरी प्रक्षेत्र में कई दिनों से लगातार बारिश होने से उत्पादन प्रभावित हुआ है. कोलियरी ओपेन कास्ट रहने के कारण खदान में पानी घुस गया है. ओबी निकालने का कार्य भी प्रभावित हुआ है. इस संबंध में कोलियरी के महाप्रबंधक पवन कुमार सिंह ने कहा कि बरसात के पहले चितरा […]
विज्ञापन
चितरा : एसपी माइंस चितरा कोलियरी प्रक्षेत्र में कई दिनों से लगातार बारिश होने से उत्पादन प्रभावित हुआ है. कोलियरी ओपेन कास्ट रहने के कारण खदान में पानी घुस गया है. ओबी निकालने का कार्य भी प्रभावित हुआ है. इस संबंध में कोलियरी के महाप्रबंधक पवन कुमार सिंह ने कहा कि बरसात के पहले चितरा कोलियरी में हर दिन करीब चार हजार टन कोयले का उत्पादन होता था, जो वर्तमान समय में घट कर करीब दो हजार टन कोयला उत्पादन हो गया है.
लगातार बारिश होने से कोलियरी के सड़कों में फिसलन ज्यादा हो जाती है. इससे दुर्घटना होने की आशंका बढ़ जाती है. कोलियरी में कार्यरत कर्मचारियों से बरसात के मौसम में सावधानी पूर्वक कार्य करने के लिए कहा गया है, जिससे किसी प्रकार की दुर्घटना न हो. मौसम में सुधार होने पर उत्पादन कार्य भी बढ़ जायेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




