कांग्रेस को माफ नहीं करेगी गरीब जनता
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 13 Apr 2018 6:22 AM
देवघर : विपक्षी पार्टियों द्वारा संसद का सत्र नहीं चलने देना, बार-बार हंगामा व जनता के पैसों की बर्बादी के मुद्दे पर गुरुवार को गोड्डा सांसद डाॅ निशिकांत दुबे देवघर समाहरणालय गेट के पास अनशन पर बैठे. इस दौरान विभिन्न प्रखंडों से भाजपा के कार्यकर्ता अनशन में शामिल हुए. सांसद ने कहा कि ऐसा पहली […]
देवघर : विपक्षी पार्टियों द्वारा संसद का सत्र नहीं चलने देना, बार-बार हंगामा व जनता के पैसों की बर्बादी के मुद्दे पर गुरुवार को गोड्डा सांसद डाॅ निशिकांत दुबे देवघर समाहरणालय गेट के पास अनशन पर बैठे. इस दौरान विभिन्न प्रखंडों से भाजपा के कार्यकर्ता अनशन में शामिल हुए. सांसद ने कहा कि ऐसा पहली बार हुआ है, जब केंद्र व राज्य में एक ही पार्टी की सरकार सहित सांसद व विधायक भी एक ही पार्टी के हैं, बावजूद अनशन पर बैठना पड़ा.
संसद में जब गरीबों से जुड़ी बजट हेल्थ इंश्योरेंस, महिला बाल विकास, शिक्षा, एमडीएम जैसे मुद्दे पर पीएम नरेंद्र मोदी चर्चा करने वाले थे, तो कांग्रेस ने मायाजाल फैलाकर संसद नहीं चलने दिया. कांग्रेस ने पीएनबी घाेटाले में निरव मोदी पर सदन में चर्चा करने की मांग रखी, सरकार भी पूर्व से चलते आ रहे बैंक घोटाले के मुद्दे पर चर्चा को तैयार हो गयी. लेकिन कांग्रेस को पूर्व से बैंक घोटाले के शब्द पर आपत्ति हो गयी. डाॅ दुबे ने कहा कि कांग्रेस अपनी जिद पर अड़ी रही और आंध्र प्रदेश के मुद्दे पर अविश्वास प्रस्ताव लाने के लिए 23 दिनों तक संसद नहीं चलने दिया.
इस सत्र के दौरान गरीबों से जुड़ी पांच लाख तक के हेल्थ इंश्योरेंस पर सहमति बननी थी, लेकिन कांग्रेस को गरीबों की योजना से कोई मतलब नहीं है. गरीब जनता कांग्रेस को कभी माफ नहीं करेगी. पीएम ने इस सत्र के दौरान वेतन व भत्ता नहीं लेने का निर्णय लिया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










