चार दुकानदारों से वसूला गया फाइन, 10 किलो पॉलीथिन

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 13 Apr 2018 6:21 AM

विज्ञापन

देवघर : शहर में एक बार फिर पॉलीथिन के धड़ल्ले से हो रहे उपयोग पर गुरुवार को निगम ने अभियान चलाया. निगम कार्यालय से सरकारी बस स्टैंड तक चार दुकानदारों को पॉलीथिन का उपयोग करते हुए पकड़ा गया. इसमें कैलाश वर्णवाल, अकरम, गुड्डू व अब्दुल चार दुकानदारों पर कार्रवाई की गयी. कैलाश से 50 रुपये […]

विज्ञापन

देवघर : शहर में एक बार फिर पॉलीथिन के धड़ल्ले से हो रहे उपयोग पर गुरुवार को निगम ने अभियान चलाया. निगम कार्यालय से सरकारी बस स्टैंड तक चार दुकानदारों को पॉलीथिन का उपयोग करते हुए पकड़ा गया. इसमें कैलाश वर्णवाल, अकरम, गुड्डू व अब्दुल चार दुकानदारों पर कार्रवाई की गयी. कैलाश से 50 रुपये व शेष तीनों से 100-100 रुपये फाइन वसूला गया. इस दौरान 10 केजी पॉलीथिन भी जब्त की गयी. उन्हें आगे से पॉलीथिन का उपयोग नहीं करने की चेतावनी दी गयी. टीम में सिटी मैनेजर प्रियंका कुमारी, जेइ मुकुल कुमार, जेइ श्रद्धानंद शाही, टैक्स कलेक्टर शिव प्रसाद राम उर्फ शिबू, दिनेश देव, सदाशिव जजवाड़े, विक्रम साह, राजेश श्रृंगारी आदि थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola