शिवगंगा सहित कई मुहल्लों में आज 5.30 घंटे नहीं रहेगी बिजली

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 13 Apr 2018 6:21 AM

विज्ञापन

दिन के 11 बजे से शाम के 4.30 बजे तक बिजली की आपूर्ति आंशिक रूप से प्रभावित रहेगी देवघर : आरएपी-डीआरपी पार्ट-बी योजना के तहत चल रहे अंडरग्राउंड केबलिंग कार्य के दौरान शुक्रवार को कई फीडर क्षेत्र में ट्रांसफाॅर्मर से कनेक्टिवीटी व केबुल खींचने का काम बिजली विभाग करेगा. इस दौरान विभागीय व एजेंसी के […]

विज्ञापन

दिन के 11 बजे से शाम के 4.30 बजे तक बिजली की आपूर्ति आंशिक रूप से प्रभावित रहेगी

देवघर : आरएपी-डीआरपी पार्ट-बी योजना के तहत चल रहे अंडरग्राउंड केबलिंग कार्य के दौरान शुक्रवार को कई फीडर क्षेत्र में ट्रांसफाॅर्मर से कनेक्टिवीटी व केबुल खींचने का काम बिजली विभाग करेगा. इस दौरान विभागीय व एजेंसी के कर्मचारी शिवगंगा फीडर क्षेत्र में कार्य करेंगे. इस कारण शिवगंगा फीडर के अलावा बैजनाथपुर एक नंबर, डाबरग्राम एक नंबर, कॉलेज एक नंबर फीडर क्षेत्र में दिन के 11 बजे से शाम के 4.30 बजे तक बिजली की आपूर्ति आंशिक रूप से प्रभावित रहेगी. इस बात की जानकारी विद्युत एई शेखर सुमन ने दी. उन्होंने बताया कि शटडाउन के कारण शिवगंगा, मानसिंही, लक्ष्मीपुर चौक, शिक्षा सभा चौक, बैजनाथपुर, कृषि बाजार समिति, पटेल चौक, भारती होटल, टावर चौक, राम मंदिर रोड, आंबेडकर नगर आदि इलाके में बिजली कम आपूर्ति होगी.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola